फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan Eid Releases: ‘सिकंदर’ से पहले ईद पर रिलीज हुई हैं सलमान खान की ये फिल्में, जानिए बॉक्स ऑफिस हाल

Mon, 17 Mar 2025 01:06 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 17 Mar 2025 01:06 PM IST
सार

Salman Khan Eid Releases: ईद पर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आइए आज जानते हैं इससे पहले ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा?
 
विज्ञापन
Salman Khan Eid Releases and Their Box Office Performance Wanted Ek Tha Tiger Kick Bajrangi Bhaijaan Sultan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

इस साल ईद पर सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ लेकर आ रहे हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ‘बम बम भोले’  रिलीज किया गया। अब फिल्म का अगला गाना ‘सिकंदर नाचे’ 18 मार्च को रिलीज होने वाला है। सलमान के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं ‘सिकंदर’ से पहले सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा है।

Salman Khan Eid Releases and Their Box Office Performance Wanted Ek Tha Tiger Kick Bajrangi Bhaijaan Sultan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

वॉन्टेड
ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की पहली फिल्म ‘वॉन्टेड’ थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था। ‘वॉन्टेड’ में सलमान खान के साथ आयशा टाकिया भी नजर आई थीं। फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए तो 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 60.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Salman Khan Eid Releases and Their Box Office Performance Wanted Ek Tha Tiger Kick Bajrangi Bhaijaan Sultan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

एक था टाइगर
साल 2012 में ईद पर सलमान काैन की फिल्म ‘एक था टाइगर’ रिलीज हुई। इस फिल्म में सलमान ने शानदार एक्शन किया। ‘एक था टाइगर’ में सलमान के साथ कैटरीना ने भी अहम भूमिका निभाई। 75 करोड़ रुयपे के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 198.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Eid Releases and Their Box Office Performance Wanted Ek Tha Tiger Kick Bajrangi Bhaijaan Sultan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

किक
साल 2014 में ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘किक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 231.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Salman Khan Eid Releases and Their Box Office Performance Wanted Ek Tha Tiger Kick Bajrangi Bhaijaan Sultan
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बजरंगी भाईजान
सलमान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ भी साल 2015 में ईद पर ही रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर नजर आई थीं। 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 320.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed