सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सह-निर्माता रॉकलिन वेंकटेश पर गाज गिरी है। उनका बेंगलुरू स्थित रॉकलाइन मॉल सील कर दिया गया है। मॉल को बकाया कर का भुगतान न करने के चलते सील किया गया है।
Bajrangi Bhaijaan: सलमान की फिल्म के इस निर्माता पर गिरी गाज, 11 करोड़ रुपये के बकाये को लेकर बड़ी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु के राजस्व अधिकारियों ने बुधवार को बेंगलुरु के टी दशरहल्ली में बकाया टैक्स का भुगतान न करने पर रॉकलाइन मॉल को सील कर दिया। इस मॉल का स्वामित्व कन्नड़ निर्माता रॉकलाइन वेंकटेश के पास है, जो 2015 में आई सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सह-निर्माता भी हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बकाया टैक्स न चुकाने पर बेंगलुरु के रॉकलाइन मॉल को सील कर दिया गया। निगम के राजस्व अधिकारियों ने बुधवार को मॉल को सील किया। कहा जा रहा है कि मॉल पर 2011 से 2023 तक, निगम को लगभग 11.51 करोड़ रुपये का कर बकाया है। इसके चलते यह कार्यवाई की गई है।
Arbaaz Khan: पैपराजी के सामने नहीं झिझकते मलाइका के लाडले अरहान, अरबाज ने कहा- 'वह पोज देने में बहुत सहज हैं'
बकाया कर के मामले में नगर निगम के अधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारी कई बार मॉल प्रबंधन को नोटिस भी भेज चुके हैं, लेकिन कभी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दशरहल्ली जोनल कमिश्नर प्रीति केलाट, जोनल एसोसिएट कमिश्नर बालाशेखर और दशरहल्ली जोनल अधिकारी व राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से बुधवार को रॉकलाइन मॉल को सील कर दिया।
Maamla Legal Hai: 'मामला लीगल है' का ट्रेलर रिलीज, कोर्ट रूम में लगेगा कॉमेडी का जबर्दस्त तड़का
मालूम हो कि वर्ष 2011 में इस मॉल का उद्घाटन कर्नाटक के तत्कालीन गृह मंत्री आर अशोक ने किया था। रॉकलिन वेंकटेशन रॉकलाइन एंटरटेनमेंट्स के भी संस्थापक हैं। उन्होंने कन्नड़ भाषा की कई फिल्मों का निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन किया है।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन ने क्यों बोला ऐसा? नहीं लेना चाहिए था रजनीकांत की फिल्म करने के लिए पैसा