बॉलीवुड के भाईजान उर्फ सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है। काफी समय से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब सलमान ने अपने चाहने वालों को एक शानदार तोहफा दिया है। मेकर्स फिल्म का टीजर अब सिल्वर स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं और यह 25 जनवरी को रिलीज हो रहा है।
Salman Khan: सलमान देंगे फैंस को डबल तोहफा, इस दिन बड़े पर्दे पर आएगा 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि स्क्रीन पर फैंस को एक-बार फिर करण अर्जुन की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी। सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान की 'पठान' के साथ ही रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों के बाद फिल्म का टीजर यूट्यूब और बाकी डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के मेकर्स ने टीजर लॉन्च करने के लिए खास प्लानिंग की है, यानी की सलमान की फिल्म का टीजर पहले थिएटर में रिलीज होगी बाद डिजिटल पर रिलीज किया जाएगा।
हाल ही में, सलमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'किसी का भाई किसी की जान का टीजर देखो अब बड़े पर्दे पर 25 जनवरी को रिलीज होगा।' फैंस ने भी तुरंत यह अनुमान लगा लिया कि सलमान अपने जिगरी यार शाहरुख की फिल्म के साथ अपनी फिल्म का टीजर लॉन्च करना चाहते हैं। इस पोस्ट में सलमान ने सभी एक्टर्स को टैग भी किया है।
View this post on Instagram
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)
बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला और शहनाज गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का जबरदस्त मिक्सअप देखने को मिलेगा। यह फिल्म यह फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है ।
Tu Jhoothi Main Makkaar: रणबीर कपूर को मिला बस्सी का सहारा, अब तक इन 10 यूट्यूबर्स पर बॉलीवुड लगा चुका दां