फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: सितारों ने इको फ्रेंडली तरीके से गणेश चतुर्थी मनाने को दिया बढ़ावा, इवेंट में हुए शामिल

Wed, 28 Aug 2024 04:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Aug 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan to Amruta Sonu Nigam celebs promote eco friendly celebration of Ganesh Chaturthi attended an event
बॉलीवुड सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। श्रद्धालु बप्पा को अपने घर बिठाएंगे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद उनका विसर्जन होगा। हर बार इस त्योहार की धूम के बीच यह आवाज भी जरूर उठती है कि इस त्योहार को इको-फ्रेंडली तरीके से मनाया जाए। बप्पा की इको-फ्रेंडली प्रतिमा घर लाएं। इस बार भी त्योहार से पहले सितारों ने इस बात को बढ़ावा दिया है। मुंबई में एक इवेंट में सलमान खान से लेकर सोनू निगम तक तमाम सितारे जुटे।


Justice Hema Committee: खुशबू बोलीं- जस्टिस हेमा समिति रिपोर्ट की जरूरत थी, लेकिन क्या इससे थमेगा दुर्व्यवहार?

Salman Khan to Amruta Sonu Nigam celebs promote eco friendly celebration of Ganesh Chaturthi attended an event
सलमान खान, अलवीरा, अमृता फडणवीस - फोटो : इंस्टाग्राम

मुंबई में दिव्याज फाउंडेशन ने एक इवेंट आयोजित किया। इसमें पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लोगों को इको-फ्रेंडली तरीके से गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट करने की अपील की गई। इस इवेंट में तमाम सितारे जुटे और उन्होंने भी इसे बढ़ावा दिया। अभिनेता सलमान खान भी इस इवेंट में अपनी बहन अलवीरा के साथ नजर आए। इस दौरान अमृता फडणवीस भी मौजूद रहीं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Salman Khan to Amruta Sonu Nigam celebs promote eco friendly celebration of Ganesh Chaturthi attended an event
सलमान खान, अलवीरा, अमृता फडणवीस - फोटो : इंस्टाग्राम

मालूम हो कि अमृता फडणवीस महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं। वे एक बैंकर, सिंगर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। इवेंट में अलवीरा और सलमान के साथ अमृता ने भी 'बच्चे बोले मोरया' इवेंट में शिरकत की। लाल रंग के सूट में वे बेहद खूबसूरत नजर आईं।
Aly Goni: क्या इस वजह से अली गोनी-नताशा का टूटा था रिश्ता? अभिनेता ने इशारों में कह दी बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan to Amruta Sonu Nigam celebs promote eco friendly celebration of Ganesh Chaturthi attended an event
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

इवेंट में सलमान खान ने 'वॉन्टेड' फिल्म के चर्चित गाने 'मेरा ही जलवा' पर भी परफॉर्म किया। वर्ष 2009 में आई इस फिल्म का यह गाना सलमान खान का आइकॉनिग सॉन्ग बन गया है, फैंस हर इवेंट में इस गाने पर डांस की डिमांड करते हैं। सलमान खान ने जब मुंबई में आयोजित हुए इस इवेंट में डांस किया तो मानो फैंस का दिन बन गया।

विज्ञापन
Salman Khan to Amruta Sonu Nigam celebs promote eco friendly celebration of Ganesh Chaturthi attended an event
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

भाईजान ने टाइट सिक्योरिटी के बीच इवेंट में एंट्री ली। उनके आते ही फोटोग्राफर्स का हुजूम हमेशा की तरह उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए उमड़ पड़ा। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अगली फिल्म 'सिकंदर' है। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Shraddha Kapoor Marriage: जब श्रद्धा ने शादी को लेकर बताई थी दिल की बात, जानिए कैसे रहेंगी अपने हमसफर के साथ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed