सब्सक्राइब करें

Samir Soni-Neelam: शादी दरकने की अफवाहों पर समीर सोनी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हमारे रिश्ते में सबकुछ बढ़िया है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 13 Jul 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Samir Soni Break Silence on rumours facing trouble in their married life with Neelam Kothari says all is well
समीर सोनी-नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ @samirsoni123

काफी वक्त से समीर सोनी और नीलम कोठारी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। इसके बाद समीर के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन अफवाहों को और हवा दे दी। लेकिन, समीर ने अब ऐसी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक है। उनके और पत्नी नीलम के बीच सबकुच अच्छा चल रहा है। 

Trending Videos
Samir Soni Break Silence on rumours facing trouble in their married life with Neelam Kothari says all is well
समीर सोनी-नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ @samirsoni123

दरअसल, कुछ दिन पहले समीर सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया था। इसमें वह महिला और पुरुषों को जीवनसाथी चुनने से पहले कुछ टिप्स देते दिखे। एक्टर ने लिखा, 'अगर आपको अमीर पति चाहिए तो आपको बहुत हॉट होना चाहिए। अगर आपको 'खूबसूरत' पत्नी चाहिए तो जीतोड़ मेहनत करें और पैसे कमाएं। और बाकी जो सिर्फ एक खुशहाल, प्यार भरी शादी चाहते हैं, वे पहले छह महीने साथ रहें और फिर कोई निर्णय लें।
Alec Baldwin: एलेक बाल्डविन के खिलाफ 'रस्ट' की शूटिंग पर गोलीबारी का मामला खारिज, अदालत में रो पड़े अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन
Samir Soni Break Silence on rumours facing trouble in their married life with Neelam Kothari says all is well
समीर सोनी-नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ @samirsoni123

इस पोस्ट के बाद यह कयास लगने लगे कि शायद समीर सोनी अपनी शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतों से गुजर रहे हैं। हालांकि, अब उन्होंने इन अफवाहों को आधारहीन कहा है। एक मीडिया बातचीत में एक्टर ने कहा है, 'नीलम और मेरी शादी को 14 साल हो गए हैं। हमारे बीच कुछ भी गलत नहीं है। सच तो ये है कि मैंने इस बारे में सोचा ही नहीं। लोगों को जो परेशानी या निराशा हो रही है, उसके लिए क्षमा है, लेकिन सच्चाई ये है कि हमारी शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी दिक्कत नहीं है'।

View this post on Instagram

A post shared by Samir Soni (@samirsoni123)

Samir Soni Break Silence on rumours facing trouble in their married life with Neelam Kothari says all is well
समीर सोनी-नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ @samirsoni123

इस दौरान समीर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी सफाई दी और कहा, 'किसी बेमेल जोड़े को साथ देखकर मैंने यह पोस्ट साझा करने का विचार किया और साथ ही दूसरों को सलाह दी। मेरे मन में ऐसे बेतरतीब विचार आते रहते हैं। इसका किसी खास व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं है'।
Kalki 2898 AD: दुनिया भर में 900 करोड़ रुपये की कमाई के करीब 'कल्कि 2898 एडी', इस मामले में बनाया नया रिकॉर्ड

विज्ञापन
Samir Soni Break Silence on rumours facing trouble in their married life with Neelam Kothari says all is well
समीर सोनी-नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ @samirsoni123

समीर सोनी और नीलम कोठारी की शादी साल 2011 में हुई। नीलम 90 के दशक के चर्चित अभिनेत्री हैं। वहीं, समीर सोनी भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर भी कई लोकप्रिय धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। शादी के बाद नीलम ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब वह फेमस ज्वैलरी डिजाइनर बन चुकी हैं।
Safira Disaster Day 01: पहले दिन ही फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’, काम नहीं आए सिफारिश के सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed