Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sanjeeda Sheikh Reveals She did not audition for Sanjay Leela Bhansali Series Heeramandi The Diamond Bazaar
{"_id":"66430b525c4537a3120af9ed","slug":"sanjeeda-shaikh-reveals-she-did-not-audition-for-sanjay-leela-bhansali-series-heeramandi-the-diamond-bazaar-2024-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: संजीदा शेख ने 'हीरामंडी' के लिए नहीं दिया था ऑडिशन, फिर कैसे मिला भंसाली की सीरीज में वहीदा का रोल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: संजीदा शेख ने 'हीरामंडी' के लिए नहीं दिया था ऑडिशन, फिर कैसे मिला भंसाली की सीरीज में वहीदा का रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 14 May 2024 12:31 PM IST
सार
संजीदा शेख ने बताया कि उन्हें पता था कि संजय लीला भंसाली हीरामंडी नाम का शो बना रहे हैं। इसके लिए उनकी उनके साथ मीटिंग भी हुई थी। अभिनेत्री ने कहा, 'यह 10 मिनट की एक छोटी मीटिंग थी। सर मुझसे 10-15 साल पहले मिल चुके थे।'
विज्ञापन
1 of 5
हीरामंडी (वेब सीरीज)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। दर्शकों की तरफ से इस सीरीज को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज है, जिसमें कई कलाकारों ने काम किया है। सीरीज में टीवी अभिनेत्री संजीदा शेख भी अहम भूमिका में दिखाई दी हैं। उन्होंने वहीदा के किरदार को बखूबी निभाया है। संजीदा ने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्होंने सीरीज में अपने किरदार के लिए ऑडिशन नहीं दिया था।
2 of 5
हीरामंडी: द डायमंड बाजार
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजीदा शेख ने बताया कि उन्हें पता था कि संजय लीला भंसाली हीरामंडी नाम का शो बना रहे हैं। इसके लिए उनकी उनके साथ मीटिंग भी हुई थी। अभिनेत्री ने कहा, 'यह 10 मिनट की एक छोटी मीटिंग थी। सर मुझसे 10-15 साल पहले मिल चुके थे। मैंने सोचा था कि उन्हें ये याद नहीं होगा। मगर उन्हें याद था। उन्होंने मुझेसे कहा कि आप बेहतर दिख रहे हैं। पहले से अधिक फ्रेश और खुश दिख रही हो। इसके बाद उन्होंने मुझसे इस मुलाकात के बारे में किसी को न बताने के लिए कहा।'
उन्होंने बताया कि वह इस उम्मीद से घर वापस गई थीं कि यह भूमिका उन्हें मिलेगी। संजीदा ने बताया, 'कोई ऑडिशन नहीं था। सर ने ऑडिशन नहीं लिया। उन्होंने मीटिंग के तीन-चार महीने बाद सिर्फ लुक टेस्ट के लिए बुलाया था।' अभिनेत्री ने कहा कि जब वह लुक टेस्ट के लिए गईं, तो टीम ने अपना काम शुरू कर दिया, क्योंकि किरदार के चेहरे पर चोट का निशान था। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग आउटफिट ट्राई किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हीरामंडी सक्सेस पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
संजीदा ने कहा कि संजय लीला भंसाली खुद लुक टेस्ट ले रहे थे। उनसे अपने किरदार के लिए कई चीजें करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा, 'मैं सब कुछ कर रही थी और अचानक उन्होंने कहा कि ये है मेरी वहीदा।' सीरीज में संजीदा शेख के किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हीरामंडी 1940 के दशक की आजादी की लड़ाई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
हीरामंडी द डॉयमंड बाजार
- फोटो : इंस्टाग्राम@heeramandinetflix
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख और शर्मिन सहगल मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। सीरीज में फरदीन खान, ताहा शाह, शेखर सुमन और अध्ययन सुमन भी अहम किरदार में नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।