फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjeeda Sheikh: ‘बागबान’ से तय किया ‘हीरामंडी’ तक का सफर, छोटे पर्दे पर भी किया कमाल, कैसी रही पर्सनल लाइफ?

Fri, 20 Dec 2024 10:13 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Fri, 20 Dec 2024 10:13 AM IST
सार

Sanjeeda Sheikh Birthday Story: संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ की अभिनेत्री संजीदा शेख आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आइए इस मौके पर उनके फिल्मी करियर और निजी जिंदगी पर एक नजर डालते हैं।

विज्ञापन
Sanjeeda Sheikh Birthday Story know about acting career from television to movies and personal life
संजीदा शेख जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री संजीदा शेख आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री का जन्म 20 दिसंबर, 1984 को कुवैत में हुआ था। संजीदा ने अपना सफर छोटे पर्दे से शुरू किया और अपने अभिनय के दम पर बड़े पर्दे तक पहुंचीं। उन्होंने कई जानी-मानी फिल्मों में काम किया। संजीदा ने फिल्मी करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'क्या होगा निम्मो का' से किया। इस धारावाहिक में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। आइए जानते हैं अभिनेत्री के फिल्मी करियर और निजी जिंदगी के बारे में…
Sanjeeda Sheikh Birthday Story know about acting career from television to movies and personal life
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsanjeeda
कई धारावाहिकों में किया काम
संजीदा शेख ने टेलीविजन पर काफी सराहनीय काम किया है। वह 'कयामत', 'इश्क का रंग सफेद', 'क्या दिल में है', 'एक हसीना थी' जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। साथ ही वह कई रियलिटी शो में भी भाग ले चुकी हैं। अभिनेत्री ने 'नच बलिए', 'झलक दिखला जा', 'जरा नचके दिखा' जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया है। टीवी जगत ने संजीदा को काफी शोहरत दिलाई। उनकी गिनती टीवी की टॉप एक्ट्रेस में होने लगी।
Sanjeeda Sheikh Birthday Story know about acting career from television to movies and personal life
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsanjeeda
अमिताभ बच्चन के साथ की पहली फिल्म
अभिनेत्री संजीदा शेख ने 19 साल की उम्र में अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बागबान’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में भले ही उनका रोल छोटा रहा हो, लेकिन उनके किरदार के लिए उन्हें काफी पसंद किया गया। साल 2003 में आई इस फिल्म में उन्होंने नीली का किरदार निभाया था।
 

Chandan Roy: 'अब तो बिहार मेरी खबर जाएगी, मैं नहीं जाऊंगा', इस इरादे के साथ अभिनय की दुनिया में आए चंदन रॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeeda Sheikh Birthday Story know about acting career from television to movies and personal life
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsanjeeda
साउथ और पंजाबी फिल्मों में भी किया काम
अभिनेत्री ने हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़ और पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। साल 2005 की तमिल फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में संजीदा ने अभिनय किया। 2006 की कन्नड़ फिल्म ‘शुभम’ में भी वह नजर आईं। अभिनेत्री ने ‘अश्के’, ‘मैं ते बापू’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। संजीदा शेख को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था।

Nalini Jaywant: 50-60 के दशक की इस अदाकारा की बोल्डनेस का दीवाना था जमाना, शुरू किया था स्विमसूट का चलन

विज्ञापन
Sanjeeda Sheikh Birthday Story know about acting career from television to movies and personal life
संजीदा शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsanjeeda
प्यार, शादी और तलाक
संजीदा की मुलाकात 'क्या दिल में है' के सेट पर अभिनेता आमिर अली से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। अंत में दोनों ने साल 2012 में शादी भी कर ली। हालांकि, 9 साल के रिश्ते के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। इस बीच संजीदा सरोगेसी के जरिए एक बच्ची की मां भी बन गईं। फिर भी दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं हुआ, जिसके बाद संजीदा ने आमिर अली से साल 2021 में तलाक ले लिया। अभिनेत्री अपने पति से अलग होने के बाद अपनी बच्ची के साथ रहने लगीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed