Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sarfira actor Akshay Kumar talk about his recent box office failures at the trailer launch of Khel Khel Mein
{"_id":"66aca6cb1731b2bb51072ec2","slug":"sarfira-actor-akshay-kumar-talk-about-his-recent-box-office-failures-at-the-trailer-launch-of-khel-khel-mein-2024-08-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: आखिर ऐसा क्या हुआ, जो अक्षय कुमार को कहना पड़ा, 'जो होता है अच्छे के लिए होता है'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: आखिर ऐसा क्या हुआ, जो अक्षय कुमार को कहना पड़ा, 'जो होता है अच्छे के लिए होता है'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:59 PM IST
सार
अक्षय ने अपनी हालिया फिल्मों के खराब प्रदर्शन को लेकर बात की है।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार बॉलीवुड के व्यस्ततम कलाकारों में से एक हैं। उन्हें एक के बाद एक लगातार फिल्में करने के लिए जाना जाता है। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म ‘खेल खेल में’ को लेकर चर्चा में हैं। आज,शुक्रवार को इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर फिल्म के सभी कलाकार एक साथ नजर आए। इस दौरान अक्षय ने अपनी हालिया फिल्मों के खराब प्रदर्शन को लेकर बात की है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
जाहिर है कि इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। ऐसे में ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्होंने जो जवाब दिया, उससे लोगों का ध्यान काफी आकर्षित हुआ है। अभिनेता ने कहा कि जो होता है अच्छे के लिए होता है। उन्होंने कहा कि लोग उनसे सहानुभूति रखते हैं और कहते हैं, 'सॉरी यार, फिक्र मत कर। सब ठीक हो जाएगा। अरे मरा नहीं हूं मैं।”
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अक्षय ने आगे कहा कि कुछ पत्रकार है, जो उनसे कहते हैं कि चिंता मत करो, तुम वापस आओगे। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा,“ गया कहा हूं, यही हूं और हमेशा काम करूंगा। लोग कुछ भी कहें, जो भी कमाता हूं अपने दम पर कमाता हूं।” उन्होंने इस दौरान अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि मैं तब तक काम करूंगा, जब तक उन्हें मुझे गोली नहीं मारनी पड़े।
'वेदा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया ने ऐसा क्या पूछा कि चढ़ गई जॉन की भौहें
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
बताते चलें कि अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। इनमें हालिया रिलीज ‘सरफिरा’ भी शामिल है। सरफिरा सफल तमिल फिल्म ‘सोरारई पोटरू’ की आधिकारिक रीमेक है। इसके अलावा ‘मिशन रानीगंज’, ‘सेल्फी’,’रामसेतु’, ‘रक्षाबंधन’ आदि उनकी कुछ पिछली फिल्में भी नहीं चल सकी हैं। इसके बाद से ही अब ये बात लगातार उठने लगी है कि वो पर्दे पर ज्यादा नजर आ रहे हैं।
Sana Makbul: इतनी संपत्ति की मालकिन हैं फिनाले में पहुंचीं सना मकबूल, जीत पाएंगी 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी?
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'खेल खेल में' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
‘खेल-खेल में’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय के अलावा एमी विर्क, आदित्य सील, फरदीन खान, वाणी कपूर, तापसी पन्नू, प्रज्ञा जायसवाल आदि नजर आने वाले हैं। फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है, जो तीन शादी शुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ से होने वाली है।
Gadar 2: पहली सालगिरह पर फिर सिनेमाघरों में पहुंचेगी ‘गदर 2’, इशारों में भी समझाई जाएगी तारा और सकीना की कहानी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।