अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक्शन फिल्मों से लेकर कॉमेडी फिल्मों तक उन्होंने हर जॉनर की फिल्मों मे अपना लोहा मनवाया है। इसके अलावा वह एक साल में कई फिल्में करने के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'सरफिरा' की वजह से चर्चा में हैं।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार को अमिताभ बच्चन ने दी थी एक सलाह, जिस पर आज भी अडिग हैं अभिनेता
ज्यादा फिल्में करने और ज्यादा नजर आने के सवाल पर भी अभिनेता से एक टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास काम जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल-फिलहाल अक्षय की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। इनमें 'राम सेतु', 'सेल्फी', 'मिशन रानीगंज' और 'बड़े मियाँ छोटे मियाँ' जैसी फिल्में हैं, जो फ्लॉप साबित हुई हैं। हालांकि, इन पिछली कुछ फिल्मों को छोड़ दें, तो अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक रहे हैं। वह एक साल में कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैें। उनका कहना है कि वो जब फिल्में साइन करते हैं, तो इस बात का हिसाब नहीं लगाना चाहते कि वो बॉक्स ऑफिस पर चलेंगी या नहीं। वो उन फिल्मों को चुनते हैं, जिन पर उन्हें भरोसा होता है।
हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने बहुत ज्यादा फिल्में करने और साल में कई बार फिल्मों में नजर आने के पीछे अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि अगर वो दो साल में एक फिल्म करते हैं, तो भी इसकी कोई गारंटी नहीं है कि वो सफल होगी। उन्होंने कहा, "मैंने लोगों को ऐसा करते देखा है और फिर जब फिल्में नहीं चलती हैं, तो उन्हें अगले साल के लिए कोई फिल्म नहीं मिलती।" अभिनेता ने आगे कहा कि वह इसे रचनात्मकता और कॉमर्स के मिश्रण के तौर पर देखते हैं।
'इंडियन 2' की औसत शुरुआत, 'सरफिरा' का पहले दिन ही बुरा हाल
ज्यादा फिल्में करने और ज्यादा नजर आने के सवाल पर भी अभिनेता से एक टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास काम जारी रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन से मिली एक सलाह का भी जिक्र किया। अभिनेता ने कहा कि एक बार उन्हें अमिताभ बच्चन द्वारा सलाह दी गई थी कि जब तक संभव हो, वो तब तक काम करें। काम आ रहा है, तो काम को ना छोड़ें और करते रहें। इसमें आगे उन्होंने बताया कि अमिताभ के तरफ से उन्हें किसी पर ध्यान ना देने और दर्शकों पर विश्वास करने की सलाह भी मिली थी।
Box Office Collection: पहले दिन 'विक्रम' से पीछे रही 'इंडियन 2' की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर 'सरफिरा' की खराब शुरुआत
बताते चलें कि अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इनमें 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम', 'खाकी', 'आंखें', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव' जैसी फिल्में शामिल हैं। बात करें अक्षय के वर्क फ्रंट की तो, वही 'सरफिरा' के बाद 'खेल खेल में', 'सिंघम अगेन', 'स्काईफोर्स', 'वेलकम टू द जंगल' और 'हेराफेरी 3' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
Disney: डिज्नी के 'डी 23 फैन इवेंट' का हुआ एलान, यहां जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

कमेंट
कमेंट X