फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office: हनुमान-गुंटूर कारम का धांसू प्रदर्शन जारी, 'मैं अटल हूं' की कमाई में आया उछाल

Sun, 21 Jan 2024 08:23 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 21 Jan 2024 08:23 AM IST
सार

साउथ फिल्मों की भीड़ के बीच इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ रिलीज हुई है। तो आइए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...

विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
हनुमान, मैं अटल हूं और गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की 'मेरी क्रिसमस', महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' और तेजा सज्जा की 'हनुमान' शामिल है। एक साथ रिलीज हुईं ये तीनों फिल्में एक दूसरे को मात दे रही हैं। वहीं, अब तमाम साउथ फिल्मों की भीड़ के बीच इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ रिलीज हुई है। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही हैं, ये इनकी कमाई से ही पता चलेगा। तो आइए जानते हैं शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...

Saturday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
मैं अटल हूं - फोटो : सोशल मीडिया
मैं अटल हूं

पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मैं अटल हूं’ इसी शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रवि जाधव के निर्देशन में बनी यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘मैं अटल हूं’ की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है। दूसरे दिन फिल्म ने 1.80 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने दो दिनों में 2.95 करोड़ की कमाई कर ली है।  

सुशांत ने लोगों को सिखाया खुलकर हंसना-जीना, फिर यूं रुला गए

Saturday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
हनुमान - फोटो : अमर उजाला
हनुमान

तेजा सज्जा स्टारर 'हनुमान' कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस शुरुआत से ही जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी 'हनुमान' दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। साउथ ही बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है। तेजा सज्जा की 'हनुमान' ने नौंवें दिन 14.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक इसने 114.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया
गुंटूर कारम

महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महेश बाबू ने इस फिल्म से लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की है। पहले हफ्ते फिल्म ने 107.9 करोड़ कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही इसने 110.90 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Saturday Box Office Collection Hanuman Main Atal Hoon Guntur Kaaram and Merry Christmas Total earnings
मेरी क्रिसमस - फोटो : सोशल मीडिया
मेरी क्रिसमस

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। बीते दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म नौवें दिन 95 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'मेरी क्रिसमस' ने 16.22 करोड़ का कारोबार कर लिया है।   

Rashmika Mandanna: डीपफेक वीडियो के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी से गदगद रश्मिका, दिल्ली पुलिस का जताया आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed