सिनेमा के शौकीन हैं और थिएटर जाकर फिल्म देखना चाहते हैं तो इस वक्त फिल्मों की बहार आई हुई है। साउथ से लेकर बॉलीवुड की फिल्में तो सजी ही हैं, मार्वल्स की हॉलीवुड फिल्म भी दर्शकों को खींच रही है। एक तरफ 14 फरवरी को वैलेंटाइंस डे पर रिलीज हुई विक्की कौशल की 'छावा' की धूम है तो उसी दिन रिलीज हुई 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' भी है। पहले से 'लवयापा' और 'बैडएस रवि कुमार' भी लगी ही हुई हैं। तो जानते हैं कल शनिवार को किसने कैसा कारोबार किया?
Box Office Report: 'छावा' ने हिलाया बॉक्स ऑफिस का सिंहासन, 'कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड' का रहा ऐसा हाल
Box Office Report: इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक की फिल्म देखने का विकल्प है। जानते हैं कमाई के मामले में किसने कैसा प्रदर्शन किया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'छावा'
विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफानी गति से कमाई कर रही है। विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बनी यह फिल्म उनके करियर की सबसे हिट फिल्म होने जा रही है। पहले दिन इसने 33.1 करोड़ रुपये कमाकर खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म ने इससे भी बढ़कर कलेक्शन किया है। कल शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म ने 69.6 करोड़ रुपये कमा डाले हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 130 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। जल्द ही फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
Chhaava Movie Review: औरंगजेब से मिली यातनाओं का सिहरा देने वाला चित्रण, दिल के करीबियों ने भोंका पीठ में खंजर
कैप्टन: अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड
फिल्म 'छावा' के साथ ही इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म को समक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, दर्शकों की तरफ से बहुत दीवानगी देखने को नहीं मिली है। पहले दिन इस फिल्म ने 4.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं, दूसरे दिन कल शनिवार को इसकी कमाई में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म ने कल चार करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह इसकी टोटल कमाई 8.30 करोड़ रुपये हो चुका है।
Captain America Brave New World Review: एमसीयू में भारत बना सुपर पॉवर, कैप्टन अमेरिका को दिखी नई बहादुर दुनिया
तंडेल
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य की फिल्म 'तंडेल' को दर्शकों का प्यार मिल रहा है। यह फिल्म जुनदै खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' व हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' के साथ 07 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म का प्रदर्शन बॉलीवुड की दोनों फिल्मों से बेहतर रहा। पहले दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। शुक्रवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, कल शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.38 करोड़ रुपये रहा। अब तक यह फिल्म 53.93 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वहीं 'लवयापा' और 'बैडएस रवि कुमार' रविकुमार की बॉक्स ऑफिस से छुट्टी हो चुकी है।
'विदामुयार्ची'
सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म विदामुयार्ची भी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। यह फिल्म 06 फरवरी को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को यानी नौवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल 10वें दिन शनिवार को फिल्म ने 1.60 करोड़ रुपये कमाए। इसकी टोटल कमाई अब अब 75.50 करोड़ रुपये हो चुकी है।