सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shahrukh Khan: अपनी रोमांटिक फिल्में सबसे कम पसंद करते हैं किंग खान, टॉम क्रूज को लेकर कही यह बड़ी बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 Aug 2024 09:57 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan expressed his admiration for Tom Cruise spoke about least favorite is romantic films
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने करियर में हर तरह की भूमिकाएं अदा की हैं। रोमांटिक हीरो वाली छवि में उन्हें खूब पसंद किया गया है, लेकिन एक्शन के मामले में भी उन्होंने कमी नहीं छोड़ी। हालांकि, अभिनेता ने यह खुलासा किया कि उन्हें अपनी रोमांटिक फिल्में ज्यादा पसंद नहीं है। इसके साथ ही किंग खान ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें टॉम क्रूज की फिल्में ज्यादा पसंद है।

Trending Videos
Shah Rukh Khan expressed his admiration for Tom Cruise spoke about least favorite is romantic films
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े रोमांटिक हीरो के रूप में जाना जाता है, जिसका श्रेय 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'दिल तो पागल है' जैसी मशहूर फिल्मों को जाता है। मेगास्टार की इस इमेज को देखते हुए, कोई भी सोच सकता है कि किंग खान को इस तरह की फिल्मों से प्यार होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। हाल ही में, अभिनेता ने इस खुलासे से सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan expressed his admiration for Tom Cruise spoke about least favorite is romantic films
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

वैरायटी से बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्होंने लंबे गैप के बाद 'पठान' और 'जवान' जैसी एक्शन फिल्मों के साथ वापसी क्यों की। उन्होंने कहा कि जब वह कुछ साल पहले काम नहीं कर रहे थे, तब उन्हें लगा कि उन्होंने कोई एक्शन फिल्म नहीं की है। इसलिए लंबे अंतराल के बाद उन्होंने एक्शन फिल्म में काम किया। उसके साथ ही अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें टॉम क्रूज की फिल्में पसंद हैं।

Shah Rukh Khan expressed his admiration for Tom Cruise spoke about least favorite is romantic films
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

किंग खान ने आगे काम करने के लिए अपनी सबसे कम और सबसे पसंदीदा फिल्म शैली के बारे में बात की। अभिनेता ने कहा कि भले ही लोगों को यह पसंद है, लेकिन वह रोमांटिक हीरो होने की इमेज से नाखुश हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने कभी भी खुद को ऐसा नहीं माना। उन्होंने कहा, "यह कोई अलग बात नहीं है। अगर मैं अपने काम को देखूं, तो हर फिल्म ऐसी थी, जिसे मैं देखकर बड़ा हुआ हूं।"

विज्ञापन
Shah Rukh Khan expressed his admiration for Tom Cruise spoke about least favorite is romantic films
शाहरुख खान लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में। - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfestlocarno

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख जल्द ही एक और एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसका नाम 'किंग' है। सुजॉय घोष की निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख की बेटी सुहाना खान और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी हैं।

Movies Released On 15 August: आजादी के पर्व पर रिलीज हुईं ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन? जानें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed