फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SRK: गौतम को दोबारा 'केकेआर' से जोड़ने के लिए शाहरुख ने भेजा था ये खास संदेश, पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा

Wed, 20 Mar 2024 10:07 AM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 20 Mar 2024 10:07 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan sent special message to Gautam gambhir to comeback with KKR former cricketer revealed story
शाहरुख खान और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2024 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। आईपीएल का 17वां सीजन बेहद नजदीक है। वही, फैंस इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल में नए टैलेंट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके कई बड़े क्रिकेटर्स भी किसी न किसी भूमिका में नजर आते हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस खूब उत्साहित रहते हैं। इनमें से एक नाम गौतम गंभीर का भी है। 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के कप्तान रहे गौतम गंभीर बीते साल फिर से मेंटर के रूप में टीम का हिस्सा बने। अब एक साक्षात्कार में गौतम ने टीम के मालिक शाहरुख खान के उस मैसेज का खुलासा किया, जो किंग खान ने उन्हें फिर से टीम से जुड़ने के दौरान भेजा था।

Shah Rukh Khan sent special message to Gautam gambhir to comeback with KKR former cricketer revealed story
शाहरुख खान, गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर साल 2011 में पहली बार 'कोलकाता नाइट राइडर्स' के कप्तान बने थे। गंभीर के नेतृत्व में केकेआर ने दो बार इस टाइटल को जीता भी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने के बाद गंभीर ने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया था। इसके बाद बीते साल गंभीर मेंटर के रूप फिर से टीम में लौटे हैं।
 

Shah Rukh Khan sent special message to Gautam gambhir to comeback with KKR former cricketer revealed story
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक साक्षात्कार में गंभीर ने बताया कि टीम का फिर से हिस्सा बनने के लिए शाहरुख ने उन्हें वह मैसेज भेजा, जो 13 साल पहले उन्होंने केकेआर के कप्तान बनने के दौरान भेजा था। शाहरुख ने लिखा था, 'मेक इट ऑर ब्रेक इट'।

View this post on Instagram

A post shared by Kolkata Knight Riders (@kkriders)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan sent special message to Gautam gambhir to comeback with KKR former cricketer revealed story
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

गंभीर ने आगे कहा, 'मैं एक बहुत ही मुश्किल आदमी हूं, जिसे संभालना बहुत कठिन है। मैं शाहरुख और वेंकी मैसूर को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने इतने लंबे समय तक मेरे नखरे और जिद को झेला है।'
Furiosa: फ्यूरियोसा का दूसरा ट्रेलर जारी, क्रिस हेम्सवर्थ के खिलाफ जंग लड़ने नए अवतार में लौटीं आन्या टेलर-जॉय

विज्ञापन
Shah Rukh Khan sent special message to Gautam gambhir to comeback with KKR former cricketer revealed story
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

गंभीर ने कहा, 'शाहरुख ने मेरे से कहा था कि यह आपकी फ्रेंचाइजी है, 'मेक इट ऑर ब्रेक इट' उन्होंने मुझसे बिल्कुल यही बात कही थी, तब मैंने उन्हें कहा था कि मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा, लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं, जब भी मैं यह जगह छोड़ूंगा तो हम बहुत बेहतर स्थिति में होंगे, क्योंकि हम सच्चाई से लड़ना जानते हैं। हम हारना जानते हैं और जितना भी जानते हैं'।
James Bond: क्या नए जेम्स बॉन्ड पर लग गई मुहर? इस अभिनेता के नाम पर चर्चाओं का बाजार गर्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed