फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TBMAUJ: फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान को लेकर शाहिद कपूर का बयान, बोलें- उनका स्वैग हमेशा ऑन पॉइंट

Wed, 07 Feb 2024 07:14 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor praises Salman Khan during TBMAUJ promotion say his swag is always on point know full details
शाहिद कपूर और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में शाहिद के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल इस साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को शाहिद कपूर ने एक्स हैंडल पर आस्क मी एनीथिंग सेशन आयोजित किया, जहां उन्होंने फैंस के कई सारे सवालों के जवाब दिए। इस दौरान शाहिद ने सलमान खान से बिग बॉस में अपनी मुलाकात को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।
Shahid Kapoor praises Salman Khan during TBMAUJ promotion say his swag is always on point know full details
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस सेशन के दौरान एक फैंस ने शाहिद से बिग बॉस में सलमान खान से मुलाकात को लेकर सवाल किया। इसके जवाब देते हुए शाहिद ने कहा, 'सलमान खान सुपरस्टार हैं उनका स्वैग हमेशा ऑन प्वाइंट रहता है। उनसे जब भी मुलाकात होती है, तो 'अगल बगल' गाना हमेशा रिपीट होता है'।

Shahid Kapoor praises Salman Khan during TBMAUJ promotion say his swag is always on point know full details
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को रिलीज होगी, लेकिन रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड ने फिल्म के एक सीन पर कैंची चलाया है। फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के बीच एक रोमांटिक सीन फिल्माया गया है, जिसके 25 प्रतिशत हिस्से को सेंसर बोर्ड ने काट दिया है। इस सीन से नौ सेकंड का दृश्य हटाया गया है। इसके अलावा मेकर्स को फिल्म में धूम्रपान न करने का मैसेज भी जोड़ने को कहा गया है, जिसे दर्शक आसानी से पढ़ सके।
Esha Deol: बड़े गुस्से वाली हैं हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल, शादी से पहले मारा था भरत को एक जोरदार थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor praises Salman Khan during TBMAUJ promotion say his swag is always on point know full details
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार को फिल्म का नया प्रोमो भी जारी किया गया है। वहीं, मेकर्स ने अब तक फिल्म के चार गानों को भी रिलीज कर दिया है। इनमें 'लाल पीली अखियां', 'अखियां गुलाब', 'तुम से' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का टाइटल ट्रैक शामिल है। इन गानों को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, कुछ गाने टॉप चार्ट लिस्ट में भी शामिल हैं।
TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की रिलीज से पहले एक और धमाल, शाहिद-कृति की फिल्म का नया प्रोमो जारी

विज्ञापन
Shahid Kapoor praises Salman Khan during TBMAUJ promotion say his swag is always on point know full details
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा, धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया, राकेश बेदी और राजेश कुमार जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म को अमित जोशी और आराधना साह निर्देशित किया है। जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बने इस फिल्म में एक इंसान और रोबोट के बीच प्यार की कहानी को दिखाया गया है।
Kuch Khattaa Ho Jaay: गुरु रंधावा की फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' का ट्रेलर लॉन्च, अनुपम खेर ने किए दिलचस्प खुलासे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed