फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaitaan: 'शैतान' की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, बेटे युग के साथ पहुंचे अजय, सूर्या के साथ आईं ज्योतिका

Fri, 08 Mar 2024 12:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 08 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shaitaan Screening ajay devgn yug jyothika suriya R Madhavan kartik aaryan Rajkumar Hirani Jaideep Ahlawat
'शैतान' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शैतान' सिनेमाघरों में शुक्रवार, आठ मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। रिलीज से एक दिन पहले 'शैतान' के निर्माताओं ने फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों के लिए मुंबई में एक विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। स्क्रीनिंग में फिल्म के कलाकार के साथ साथ इंडस्ट्री की कई हस्तियां मौजूद रहीं। इस दौरान अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका भी शामिल हुए।

Shaitaan Screening ajay devgn yug jyothika suriya R Madhavan kartik aaryan Rajkumar Hirani Jaideep Ahlawat
'शैतान' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के साथ मौजूद रहे। इस दौरान अजय ब्लू ऑउटफिट में नजर आए। उन्होंने ब्लू शर्ट के साथ जैकेट पहनी हुई थी। वहीं, उनके बेटे चेक्ड शर्ट में नजर आए। दोनों पिता-पुत्र की जोड़ी ने पैपराजी के लिए पोज दिए। अभिनेता आर माधवन स्क्रीनिंग में ऑल-ब्लैक लुक में शामिल हुए। उन्होंने ब्लैक शर्ट और पैंट पहनी थी। वहीं ज्योतिका अपने पति सूर्या के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचीं। दोनों पति-पत्नी ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे।
Aaliya Siddiqui: एक बार फिर मुश्किलों में आलिया सिद्दीकी, इस मामले में जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Shaitaan Screening ajay devgn yug jyothika suriya R Madhavan kartik aaryan Rajkumar Hirani Jaideep Ahlawat
'शैतान' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता जयदीप अहलावत और कार्तिक आर्यन भी 'शैतान' की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस दौरान जयदीप अहलावत ने खास टीशर्ट पहनी थी, जिस पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान की तस्वीर थी। वहीं, कार्तिक आर्यन व्हाइट और ब्लैक ऑउटफिट में नजर आए। इनके अलावा फिल्म निर्माता और निर्देशक राजकुमार हिरानी, टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार, फिल्म निर्माता आनंद एल राय, रवि दुबे, तुषार कपूर, ऐजाज खान, डेजी शाह शामिल हुए।
Maidaan Trailer: पूरी फिल्म की कहानी यहीं बता देंगे क्या? अजय ने बोनी कपूर को इसलिए बीच में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaitaan Screening ajay devgn yug jyothika suriya R Madhavan kartik aaryan Rajkumar Hirani Jaideep Ahlawat
'शैतान' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'शैतान' की स्क्रीनिंग में जानकी बोड़ीवाला पिंक ड्रेस में नजर आईं, जो फिल्म में अजय देवगन के बेटी का किरदार निभा रही हैं। वहीं गौहर खान रेड हॉट गर्ल बनी नजर आईं। फिल्म निर्माता करण जौहर भी ऑल ब्लैक लुक में दिखे। इनके अलावा स्क्रीनिंग में सुनील ग्रोवर, वत्सल सेठ समेत कई सितारे पहुंचे। अजय देवगन और आर माधवन ने पैपराजी और कलाकारों के साथ पोज भी दिए।

विज्ञापन
Shaitaan Screening ajay devgn yug jyothika suriya R Madhavan kartik aaryan Rajkumar Hirani Jaideep Ahlawat
'शैतान' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं बात करें फिल्म की तो जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'शैतान' का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है। वहीं यह फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित है। 'शैतान' कल शुक्रवार, आठ मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ajith Kumar: इस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए अजित कुमार, छुट्टी मिलते ही शुरू करेंगे 'विदामुयारची' की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed