Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sharmin Segal facing trolling for playing Alamzeb Heeramandi casting director Shruti Mahajan defending her
{"_id":"6646e2bb5fe809911f0cdbfa","slug":"sharmin-segal-facing-trolling-for-playing-alamzeb-heeramandi-casting-director-shruti-mahajan-defending-her-2024-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: रुकने का नाम नहीं ले रही शर्मिन की ट्रोलिंग, अब बचाव में उतरीं हीरामंडी की कास्टिंग डायरेक्टर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Heeramandi: रुकने का नाम नहीं ले रही शर्मिन की ट्रोलिंग, अब बचाव में उतरीं हीरामंडी की कास्टिंग डायरेक्टर
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल उनके शो 'हीरामंडी' में अहम भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। इस शो में शर्मिन सेगल के अलावा मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा और ऋचा चढ्ढा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। जहां एकतरफ शो के बाकि के सितारों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है वहीं शर्मिन सेगल को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब उनके बचाव में शो की कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति महाजन आगे आई हैं। आइए आपको बताते हैं श्रुति ने क्या कहा है---
2 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : इंस्टाग्राम
'हीरामंडी' को जहां दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है, वहीं इंटरनेट पर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हे संजय लीला भंसाली का यह शो बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। शो में 'आलमजेब' की भूमिका में दिखीं शर्मिन सेगल को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब उनके बचाव में शो की कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति ने कहा, 'बहुत से लोगों को शर्मिन सेगल की एक्टिंग पसंद आई है। उन्हें शर्मिन की आवाज भी अच्छी लगी है'।
3 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रुति अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'कुछ लोग कह रहे हैं कि वे तवायफों की दुनिया का हिस्सा नहीं लगती हैं, तो इस बात में हर्ज क्या है। 'आलमजेब' खुद को तवायफ नहीं मानती हैं। इसलिए उनके बोलने का लहजा भी बाकि के किरदारों से अलग है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रुति संजय लीला भंसाली के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं। श्रुति कहती हैं,'जैसे बाकि के सभी कलाकारों को ऑडिशन देना पड़ा था वैसे ही शर्मिन ने भी ऑडिशन दिया था। वे संजय लीला भसांली की भांजी हैं इसलिए उन्हें वह किरदार नहीं दे दिया गया'।
विज्ञापन
5 of 5
शर्मिन सेगल
- फोटो : इंस्टाग्राम
शर्मिन सेगल 'हीरामंडी' में मनीषा कोइराला की बेटी की भूमिका में नजर आई हैं। शो के दूसरे सितारे भी शर्मिन सेगल के बचाव में बयान देते नजर आ रहे हैं। अदिति राव हैदरी ने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें शर्मिन सेगल को यूं ट्रोल होता देख बुरा लग रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।