Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shatrughan Sinha is not aware of Daughter Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding We are waiting to be informed
{"_id":"6667fca66efe6f72b006f01f","slug":"shatrughan-sinha-is-not-aware-of-daughter-sonakshi-sinha-zaheer-iqbal-wedding-we-are-waiting-to-be-informed-2024-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha Wedding: पिता की बिना इजाजत के जहीर से शादी रचाएंगी सोनाक्षी? शत्रुघ्न ने कहा- आजकल के बच्चे...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonakshi Sinha Wedding: पिता की बिना इजाजत के जहीर से शादी रचाएंगी सोनाक्षी? शत्रुघ्न ने कहा- आजकल के बच्चे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:59 PM IST
सार
अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच उनके पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा शादी की खबरों को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही अभिनेत्री अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल की दुल्हनिया बनने वाली हैं। खबर आ रही है कि अभिनेत्री मुंबई में 23 जून को जहीर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री की ओर से इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच उनके पिता, अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बेटी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
2 of 5
शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी सिन्हा अपने परिवार के साथ
- फोटो : ट्विटर
शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में एक बातचीत में कहा कि उन्हें अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें भी केवल उतना ही पता है, जितना मीडिया से सुना है। अभिनेता ने कहा, 'मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मीडिया में मैंने पढ़ा है, जब सोनाक्षी इस बारे में बताएंगी। मैं और मेरी पत्नी आशार्वाद देने के लिए चले जाएंगे। हम हमेशा उनकी खुशियों की कामना करते हैं।'
इसके साथ ही उन्होंने इमोशनल होते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी के फैसले पर पूरा भरोसा है। शत्रुघ्न ने कहा, 'सोनाक्षी पर हमें पूरा भरोसा है। वह कभी भी कोई गैरकानूनी या गलत फैसला नहीं लेंगी। वह एडल्ट हैं, उन्हें अपने फैसले लेने का पूरा अधिकार है।' अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, 'जब भी सोनाक्षी की शादी होगी, तो वह बारात के ठीक सामने नाचेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बेटी की शादी के बारे में कोई जानकारी न होने पर निराशा भी व्यक्त की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'कई करीबी लोग मुझसे पूछ रहे कि मीडिया को सब कुछ पता है, आपको कैसे नहीं पता है। तो इस बारे में मैं बस इतना कहूंगा कि आजकल के बच्चे मां-पास से पूछते नहीं हैं। वह केवल उन्हें सूचित करते हैं। हम भी सूचित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।'
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अब अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों मुंबई में 23 जून को शादी रचाएंगे। दोनों की शादी की खबर से अभिनेत्री के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। फैंस जल्द ही उन्हें शादी के जोड़े में देखना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।