अभिनेत्री नूर मालाबिका दास का निधन हो गया है। बीते दिन उनकी मौत की खबर सामने आई थी। पुलिस को सोमवार को लोखंडवाला स्थित नूर के फ्लैट से उनका शव बरामद हुआ। पुलिस को उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। पुलिस को संदेह है कि उनकी मौत आत्महत्या से हुई है। अब इस मामले में उनके परिजनों ने बताया कि अभिनेत्री डिप्रेशन का शिकार थीं। कई वेब सीरीज में काम कर चुकीं नूर मालाबिका 'द ट्रायल' सीरीज में काजोल के साथ नजर आई थीं।
Noor Malabika Death: नूर मालाबिका की मौत पर परिजनों ने तोड़ी चुप्पी, बताया- डिप्रेशन का शिकार थीं अभिनेत्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:10 PM IST
सार
नूर मालबिका दास असम के करीमगंज की रहने वाली थीं। उनकी मौसी आरती दास ने दिवंगत अभिनेत्री के बारे में बताया कि वह बड़ी उम्मीदों के साथ मुंबई गई थीं। उन्होंने कहा, 'वह अभिनेत्री बनने के लिए बड़ी उम्मीदों के साथ मुंबई गई थीं।
विज्ञापन