Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shilpa Shetty is celebrating her 49th Birthday today know about her career total net worth and income source
{"_id":"6662c2d8a8e239c5cf0c8fe5","slug":"shilpa-shetty-is-celebrating-her-49th-birthday-today-know-about-her-career-total-net-worth-and-income-source-2024-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shilpa Shetty Birthday: 17 की उम्र में हुआ था शिल्पा के करियर का श्रीगणेश, लेकिन जल्द ही मंडराने लगा था खतरा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shilpa Shetty Birthday: 17 की उम्र में हुआ था शिल्पा के करियर का श्रीगणेश, लेकिन जल्द ही मंडराने लगा था खतरा
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 8 जून, 1975 को सुनंदा शेट्टी और सुरेंद्र शेट्टी के यहां हुआ था। शिल्पा ने अपने करियर की शुरूआत 'बाजीगर' फिल्म से की थी। उनके काम को इतना पसंद किया गया था कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामंकित किया गया था। फिल्मों के अलावा शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। उनके दो बच्चे वियान और समीषा हैं।
शिल्पा शेट्टी ने 17 साल की छोटी सी उम्र में अपने करियर का श्रीगणेश किया था। एक बार ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया था कि जब वो किशोरी थी तो एक फैशन शो में गई थीं, जहां उनकी मुलाकात एक फोटोग्राफर से हुई थी। इस घटना के बाद शिल्पा को उनकी पहली फिल्म का ऑफर आ गया था। हालांकि इंडस्ट्री में टिके रहना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्हें बिना कारण बताए कई फिल्मों से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
साल 1993 में शाहरुख खान के साथ 'बाजीगर' में काम करने के बाद शिल्पा ने 'शूल', 'धड़कन', 'कर्ज', 'जानवर', 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'खुशी', 'इंसाफ', 'आओ प्यार करें', 'इंडियन', 'शादी करके फंस गया यार', 'रिश्ते', 'फरेब' और 'दस' समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है। शिल्पा हाल ही में, वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आई थीं। इससे पहले उन्हें 'सुखी' फिल्म में देखा गया था।
शिल्पा शेट्टी कमाई करने के मामले में कम नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल नेटवर्थ 150 करोड़ रुपये है। शिल्पा फिल्मों के अलावा विज्ञापन से भी पैसा कमाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। शिल्पा साल 2019 से मुंबई स्थित बास्तियन रेस्टोरेंट की भी मालकिन हैं। इसमें उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी है।
फिल्म और रेस्टोरेंट के अलावा शिल्पा का एक वीएफएक्स स्टूडियो भी है, जिसका नाम एसवीएस स्टूडियो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा ने इसमें 10 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। इसमें विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ा काम किया जाता है। उन्होंने साल 2022 में संदीप माने के साथ मिलकर इसे स्थापित किया था। शिल्पा शेट्टी का खुद का फैशन ब्रांड भी हैं, जिसका नाम ड्रीमएसएस है। इन सभी के अलावा शिल्पा रिएलिटी शो और एक फिटनेस ऐप से भी पैसा कमाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।