फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने मराठी भाषा विवाद पर रखी राय, कहा- महाराष्ट्र की लड़की हूं

Fri, 11 Jul 2025 09:44 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 11 Jul 2025 09:44 AM IST
सार

Shilpa Shetty On Marathi Language Row: मराठी भाषा विवाद तब शुरू हुआ जब राज्य सरकार ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल करने की योजना बनाई।
 

विज्ञापन
Shilpa Shetty refuses to comment on Marathi language row says Cant encourage controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। यहां उनसे मराठी भाषा पर चल रहे विवाद के बारे में पूछा गया। इस पर शिल्पा शेट्टी ने कोई भी कमेंट करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह के विवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहती हैं।

Shilpa Shetty refuses to comment on Marathi language row says Cant encourage controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स- @TheShilpaShetty

शिल्पा ने सवाल को किया नजर अंदाज
शिल्पा शेट्टी बृहस्पतिवार को मुंबई पहुंचीं और अपनी अपकमिंग फिल्म 'केडी-द डेविल' के प्रमोशनल इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में कन्नड़ फिल्म का टीजर जारी किया गया। इसी दौरान उनसे कहा गया कि वह मराठी भाषा विवाद पर कोई बयान दें लेकिन उन्होंने इस सवाल को टाल दिया और कहा कि उनकी जड़ें 'मराठी मुल्गी' हैं।

Shilpa Shetty refuses to comment on Marathi language row says Cant encourage controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theshilpashetty

संजय दत्त ने दिया शिल्पा का साथ
शिल्पा शेट्टी ने कहा 'मैं महाराष्ट्र की लड़की हूं। आज हम फिल्म केडी के बारे में बात कर रहे हैं। अगर आप किसी दूसरे विवाद के बारे में बात कर रहे हैं तो मैं इसे बढ़ावा नहीं दे सकती। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है और हम इसे मराठी में भी डब कर सकते हैं।'
शिल्पा शेट्टी के सह-कलाकार संजय दत्त ने भी विवाद से दूरी बनाए रखी। वह शिल्पा के बयान पर मुस्कुराते हुए नजर आए।

यह खबर भी पढ़ेंUdaipur Files: दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' पर लगाई रोक, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे निर्माता अमित जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty refuses to comment on Marathi language row says Cant encourage controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theshilpashetty

क्या है मराठी भाषा विवाद?
आपको बता दें कि मराठी भाषा विवाद तब शुरू हुआ जब राज्य सरकार ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में शामिल करने की योजना बनाई। इस आदेश पर राज्य के विपक्ष और भाषा समर्थक समूहों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार ने अपने आदेश को पलट दिया है, लेकिन इस पर बहस अभी भी जारी है। 

विज्ञापन
Shilpa Shetty refuses to comment on Marathi language row says Cant encourage controversy
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theshilpashetty

शिल्पा की फिल्म के बारे में
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म 'केडी द डेविल; में नजर आएंगी। शिल्पा के अलावा, इस फिल्म में ध्रुव सर्जा, संजय दत्त, रीशमा नानैया, रमेश अरविंद, रविचंद्रन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
फिल्म का टीजर 10 जुलाई को जारी किया गया था। दो मिनट का यह टीजर कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed