'भाभी जी घर पर हैं' फेम शिल्पा शिंदे ने इस शो से काफी सुर्खियां बटोरी थीं, जिससे लोग उनके फैन बन गए थे। बिग बॉस में भी शिल्पा ने अपने खेल से दर्शकों को खूब लुभाया था। अभिनेत्री ने हाल ही में डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में भी भाग लिया था। अब शिल्पा एक बार फिर एक नए शो के साथ टीवी इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा अब एकबार फिर कॉमेडी शो मैडम सर में एक पुलिस वाले की भूमिका निभाती नजर आएंगी।
Shilpa Shinde: एकबार फिर डेली सोप में वापसी करने जा रही हैं 'अंगूरी भाभी', जानिए किस शो में आएंगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा, सोनी सब के एक शो 'मैडम सर' में नजर आने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शिल्पा इस शो की मुख्य किरदार 'गुल्की जोशी' की जगह लेंगी। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शिल्पा उनकी जगह लेंगी या फिर केवल कलाकारों में शामिल होंगी। यह शो लखनऊ की चार महिला पुलिस अधिकारियों के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक महिला पुलिस स्टेशन में काम करती हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बाथरूम में नहा रही थीं सौंदर्या, अचानक शालीन भनोट ने खोल दिया दरवाजा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में शिल्पा ने अपने किरदार के बारें में बताया, 'मेरा किरदार पुलिस ऑफिसर का है, लेकिन उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी है और अपनी शादी पर सारा ध्यान लगाने के लिए अपने सपनों को ठंडे बस्ते में डाल दिया, जिससे उनके सपने अधूरे रह गए। अब वे कई साल के बाद ड्यूटी पर वापस आई हैं।' शिल्पा ने आगे बताया, 'शो का टाइटल बहुत आकर्षक है और मैं इससे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करती हूं। घर पर मेरे साथ काम करने वाले सभी लोगों ने मुझे 'बॉस' या 'सर' कहकर बुलाया है, क्योंकि उन्होंने मुझे बाहर जाकर काम करते देखा है।'
यह भी पढ़ें- Jammwal Birthday: पानीपत से साइकिल चलाकर मुंबई पहुंचा फैन, विद्युत ने चार दिन पहले ही मना डाला बर्थडे
शिल्पा को 'झलक दिखला जा 10' में सेलिब्रिटी प्रतियोगियों में से एक के रूप में देखा गया था, लेकिन जल्द ही वे शो से बाहर हो गईं। उन्होंने शो में अपने अनुभव को साझा किया था कि, 'उस तीन मिनट के अभिनय के लिए, एक कलाकार क्या करता है, क्या आपको कोई अंदाजा भी है? आप रुबीना का वीडियो देखिए उसे कुछ भी हो सकता था। क्या इसके बाद जो होगा उसके लिए जज जिम्मेदार होंगे? बाद में कैंडल मार्च निकालने का कोई मतलब नहीं है। किसी इंसान की इज्जत तब करो जब वो जिंदा हो, उसके जाने के बाद चिल्लाना मत'।