शिल्पा शिंदे, दिव्यांका त्रिपाठी, रश्मि देसाई, करण पटेल जैसे कई सितारों ने छोटे पर्दे से खूब लोकप्रियता हासिल की है। ये ऐसे सितारे हैं, जिन्हें छोटे पर्दे से रातों-रात शोहरत मिली, लेकिन शो खत्म होते ही अब इन्हें वापसी का मौका नहीं मिल रहा है। तो आइए जानते हैं टीवी के इन मशहूर सितारों के बारे में...
TV Stars: खाली हाथ बैठी हैं छोटे पर्दे की ये अभिनेत्रियां! शिल्पा शिंदे समेत इन एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम
शिल्पा शिंदे, दिव्यांका त्रिपाठी, रश्मि देसाई, करण पटेल जैसी कई सितारे को छोटे पर्दे से खूब लोकप्रियता मिली है।
एरिका फर्नांडिस
एरिका फर्नांडिस छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने सीरियल 'कसौटी जिंदगी की’ के दूसरे सीजन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनके अभिनय को दर्शकों से सरहाना मिली। इसके अलावा एरिका 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में डॉक्टर सोनाक्षी के किरदार में दिखी थीं। इस सीरियल के ऑफ एयर होने के बाद ये अभिनेत्री टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे दुबई में शिफ्ट हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: Anupam Kher: पिता की पुण्यतिथि पर भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- 'आप हमेशा हमारे साथ थे और रहेंगे'
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अभिनेत्री ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन’, 'चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी' और ‘ये हैं मोहब्बतें’ जैसे सीरियल में काम किया है। 'ये हैं मोहब्बतें' शो के ऑफ एयर होने के बाद से ही दिव्यांका त्रिपाठी पर्दे से दूर हैं।
शिल्पा शिंदे
शिल्पा शिंदे को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'भाबी जी घर पर हैं' से मिली है। उन्होंने इस सीरियल में अंगूरी भाबी का किरदार निभाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि, शिल्पा शिंदे एक साल बाद ही शो से बाहर हो गईं। शो से बाहर होने के बाद शिल्पा पर्दे से दूर हैं, इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Welcome 3: इस दिन से शुरू होगी अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग, ये कलाकार होंगे शेड्यूल का हिस्सा
रश्मि देसाई
रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री को छोटे पर्दे के सीरियल 'उतरन' से काफी लोकप्रियता मिली है। इसके अलावा रश्मि ‘दिल से दिल तक’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का भी हिस्सा रही थीं। लंबे समय से रश्मि देसाई पर्दे से दूर हैं। बता दें कि रश्मि ने छोटे पर्दे पर ही नहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।