फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shoma Anand: कपूर स्टार के साथ किया एक्टिंग डेब्यू, शादी के बाद छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री, दूसरी पारी रही और दमदार

Sun, 16 Feb 2025 09:11 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 16 Feb 2025 09:11 AM IST
सार

Shoma Anand Birthday: अभिनेत्री शोमा आनंद आज 16 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने छोटे परदे से लेकर फिल्मों तक अपने अभिनय का दम दिखाया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Shoma Anand Birthday: Know about actress career famous movies and life story
शोमा आनंद - फोटो : अमर उजाला

शोमा आनंद इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में सहायक भूमिकाएं ही अदा की हैं, लेकिन उन भूमिकाओं से भी अच्छी पहचान हासिल की। 16 फरवरी 1958 को जन्मीं शोमा आनंद ने अपना बॉलीवुड डेब्यू दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी जगत में भी खूब नाम कमाया। आज 16 फरवरी को शोमा आनंद का जन्मदिन है। आइए जानते हैं उनके बारे में...

Shoma Anand Birthday: Know about actress career famous movies and life story
शोमा आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

'बारूद' से किया इंडस्ट्री में आगाज
बॉलीवुड में शोमा ने फिल्म 'बारूद' से कदम रखा था। उन्होंने ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन साझा की थी। इसके बाद शोमा ने फिल्म 'जिगर' और 'कुली' में काम किया। अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता, लेकिन उन्हें लीड रोल मिलना बंद हो गया। इसके बाद वे सहायक भूमिकाओं में नजर आईं। साइड रोल से भी उन्होंने दर्शकों के बीच अच्छी पहचान बनाई।

Shoma Anand Birthday: Know about actress career famous movies and life story
शोमा आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोड्यूसर से की शादी और इंडस्ट्री से हुईं दूर
करियर के शीर्ष पर शोमा ने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तारिक शाह से शादी करने का फैसला लिया, जो कि उनके करियर में सबसे बड़ी भूल साबित हुई। शादी के बाद शोमा को फैमिली सपोर्ट नहीं मिला और वे बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं। शादी के बाद उन्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा। फिर, कुछ साल बाद उन्होंने दोबारा अभिनय की शुरुआत की, लेकिन इस बार शोमा ने टीवी की दुनिया में हाथ आजमाया। दूसरी पारी में उन्होंने छोटे परदे पर दमदार वापसी की।उन्होंने टीवी सीरियल 'हम पांच' से शुरुआत की और इस सीरियल से शोमा की तकदीर बदल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shoma Anand Birthday: Know about actress career famous movies and life story
कल हो ना हो में शोमा आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

अब कहां हैं शोमा आनंद?
इसके बाद उन्होंने सिनेमा में दोबारा एंट्री मारी और कई सारे साइड रोल किए। 'हंगामा', 'क्या कूल हैं हम' और 'कल हो ना हो' जैसी बड़े बजट की फिल्मों में कॉमेडी कर शोमा ने सुर्खियां बटोरी थीं। हंगामा में उनका किरदार काफी पसंद किया गया था। इसमें उन्होंने परेश रावल की पत्नी 'अंजलि' का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉलीवुड में एक बार फिर उनके लिए जगह बना दी थी। भले ही शोमा कई फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं, लेकिन आज भी उन्हें 'हंगामा' की 'अंजलि' के रूप में याद किया जाता है। निजी जिंदगी की बात करें तो तारिक शाह से शादी के बाद उनकी एक बेटी सारा शाह हैं। तारिक शाह का साल 2021 में निधन हो गया। शोमा फिलहाल इंडस्ट्री से दूर परिवार के साथ समय बिता रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed