फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2 OTT Release : सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दिखेगा सरकटे का आतंक, इस दिन इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Fri, 06 Sep 2024 05:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 06 Sep 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao Stree 2 OTT Release Know When and Where to watch the film
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी स्त्री का सीक्वल है, जो 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म 14 अगस्त, 2024 की रात को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे दर्शकों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म को सितंबर में ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी है। आइए जानते हैं कि दर्शक घर बैठे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म देख सकते हैं।

Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao Stree 2 OTT Release Know When and Where to watch the film
'स्त्री 2' - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

बता दें कि 'स्त्री 2' का प्रीमियर 27 सितंबर, 2024 को ओटीटी पर होगा। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी श्रद्धा कपूर और राजकुमार अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' का बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त जलवा जारी है। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में एंट्री कर चुकी है और बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर राज कर रही है।

Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao Stree 2 OTT Release Know When and Where to watch the film
फिल्म 'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

'स्त्री 2' की कहानी विक्की, जना और बिट्टू नाम के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चंदेरी शहर में एक नए खतरे का पता लगाते हैं। जब सरकटा  गांव की महिलाओं का अपहरण कर लेता है। यह तीनों अपने शहर को सरकटे से बचाने के लिए एक यात्रा पर निकल पड़ते हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वे स्त्री की बेटी की मदद से गांववालों की सुरक्षा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao Stree 2 OTT Release Know When and Where to watch the film
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' अब इतिहास रच चुकी है। यह फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर चुकी है। यह इस साल की पहली सबसे बड़ी हिट फिल्म बन चुकी है। इसके साथ ही भारत की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म बनने का इतिहास भी रचा, जो इस क्लब में शामिल हुई है। दर्शक अभी भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर चुके हैं

विज्ञापन
Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao Stree 2 OTT Release Know When and Where to watch the film
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को नीरेन भट्ट ने लिखा है और अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। इसे जियो स्टूडियोज और मैडॉक फिल्म्स के तहत ज्योति देशपांडे और दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed