सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: तू झूठी मैं मक्कार से लेकर साहो तक,स्त्री 2 से पहले श्रद्धा की इन फिल्मों ने ली शानदार ओपनिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 16 Aug 2024 04:33 PM IST
सार

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 60.3 करोड़ रुपये के साथ जबर्दस्त ओपनिंग ली है। इससे पहले भी श्रद्धा कपूर की कई फिल्मों मे बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेते हुए शानदार शुरुआत की है। 

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Movies Box Office Collection Stree 2 Tu Jhoothi Main Makkaar Saaho Baaghi 3 Ek Villain ABCD 2
श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनत्री श्रद्धा कपूर इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी अधिकतर फिल्में बॉक्सऑफिस पर हिट का तमगा पाने में सफल रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रद्धा की हॉरर-कॉमडी फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.3 करोड़ रुपये के साथ जबर्दस्त ओपनिंग ली है। इसके साथ ही ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन चुकी है। 'स्त्री 2' से पहले भी श्रद्धा कपूर की कई फिल्मों मे बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेते हुए शानदार शुरुआत की है। श्रद्धा कपूर को 'आशिकी 2' से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। फिल्म ने 6.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इतनी कम ओपनिंग लेने के बाद भी ये फिल्म सुपरहिट रही थी। चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर की बेस्ट ओपनर फिल्मों के बारे में...

Trending Videos
Shraddha Kapoor Movies Box Office Collection Stree 2 Tu Jhoothi Main Makkaar Saaho Baaghi 3 Ek Villain ABCD 2
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तू झूठी मैं मक्कार

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने 15.73 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत की थी। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी। 'तू झूठी मैं मक्कार' ने कुल 147.28 करोड़ रुपये कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor Movies Box Office Collection Stree 2 Tu Jhoothi Main Makkaar Saaho Baaghi 3 Ek Villain ABCD 2
साहो - फोटो : एक्स
साहो

साउथ सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त शुरुआत की थी। पहले दिन फिल्म ने 24.40 करोड़ रुपये के साथ शानदार ओपनिंग ली थी। बॉक्स ऑफिस पर साहो ने कुल 145.67 करोड़ रुपये की कुल कमाई की थी।

Shraddha Kapoor Movies Box Office Collection Stree 2 Tu Jhoothi Main Makkaar Saaho Baaghi 3 Ek Villain ABCD 2
बाघी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
बाघी और बाघी 3

श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बाघी' ने भी बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म की कहानी से लेकर गानों तक ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। फिल्म ने 11.84 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग ली थी। इसने कुल 76.10 करोड़ रुपये की कुल कमाई थी। 'बाघी' के बाद श्रद्धा 'बाघी 3' में भी दिखाई दी थीं। इसने पहले दिन 17.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। फिल्म कुल कमाई की बात करें तो बॉक्य ऑफिस पर 'बाघी 3' ने 96.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।   

Priyanka Chopra: 'सिटाडेल 2'-'द ब्लफ' में दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा, हेड्स ऑफ स्टेट में होगा धांसू एक्शन

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Movies Box Office Collection Stree 2 Tu Jhoothi Main Makkaar Saaho Baaghi 3 Ek Villain ABCD 2
एक विलेन - फोटो : इंस्टाग्राम
एक विलेन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'एक विलन' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। फिल्म ने दोनों कलाकारों के अभिनय प्रदर्शन को खूब सराहा गया था। इसमें रितेश देशमुख भी अहम किरदार में दिखाई दिए थे। 'एक विलन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 16.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही फिल्म ने कुल कमाई 105.76 करोड़ रुपये हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed