सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: वीकेंड पर स्त्री 2 ने फिर दिखाया कमाल, खेल-खेल में ने पकड़ी रफ्तार, जानें वेदा की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 25 Aug 2024 08:17 AM IST
सार

थियेटर्स में लगी बड़ी सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। मगर इन सब फिल्मों पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 भारी पड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का तूफान देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
Shraddha kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Saturday Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों की भारी संख्या भीड़ देखने को मिल रही है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए इन दिनों तमाम जॉनर की फिल्में प्रदर्शित हो रही हैं। थियेटर्स में लगी बड़ी सितारों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। मगर इन सब फिल्मों पर श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 भारी पड़ी है। बॉक्स ऑफिस पर स्त्री 2 का तूफान देखने को मिल रहा है। अन्य फिल्मों की कमाई की बात करें तो सभी का हालत खस्ता चल रही है। तो चलिए जानते हैं कि शनिवार को इन फिल्मों का कैसा प्रदर्शन रहा... 

Shraddha kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Saturday Box Office Collection
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
स्त्री 2

श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पकंज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना जैसे सितारों से सजी हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर फिर से छप्परफाड़ कमाई की है। दर्शकों को हॉरर कॉमेडी फिल्म बेहद पसंद आ रही है। कमाई की बात करें तो 'स्त्री 2' ने 10वें दिन 32.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह से अब इस फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 341.65 करोड़ रुपये हो गया है।

Shraddha kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Saturday Box Office Collection
'खेल खेल में' - फोटो : इंस्टाग्राम- फरदीन खान
खेल खेल में

अक्षय कुमार की फिल्मों का हाल काफी वक्त से बुरा चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर वह लगातार कई फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' का हाल ही में कुछ ऐसा ही लग रहा है। अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, वाणी कपूर, फरदीन खान, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और आदित्य सील जैसे सितारों से सजी इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। ये उन उम्मीदों पर खरा उतरने में असफल साबित हुई है। 'खेल-खेल में' ने 10वें दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही अब इसका कुल कलेक्शन 21.30 करोड़ रुपये हो गया है। 

Kangana Ranaut: रणबीर ने घर आकर दिया था इस फिल्म में काम करने का ऑफर, कंगना बोलीं- कह रहे थे प्लीज कर लें

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Saturday Box Office Collection
फिल्म 'वेदा' - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
वेदा

जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ स्टारर 'वेदा' से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। मगर ये फिल्म उनपर खरा उतरने में नाकयाब साबित हुई है। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में इस फिल्म का बेहद ही बुरा हाल देखने को मिल रहा है। 'वेदा' ने 10वें दिन 60 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 18.50 करोड़ रुपये हो गया है। 

विज्ञापन
Shraddha kapoor Rajkummar Rao Film Stree 2 Khel Khel Mein Vedaa and Thangalaan Saturday Box Office Collection
थंगलान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंगलान 

साउथ सुपरस्टार विक्रम की फिल्म 'थंगलान' का भी दर्शकों पर जादू नहीं चला है। फिल् बेहद ही धीमी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। इसकी कमाई की बात करें तो 'थंगलान' ने 10वें दिन 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 41.40 करोड़ रुपये हो गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed