फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: बॉलीवुड की ये हसीनाएं लोकप्रियता में भी अव्वल, इंस्टाग्राम पर है फॉलोअर्स की तगड़ी फौज

Sun, 25 Aug 2024 01:21 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 25 Aug 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Actresses Who Are Famous on Social Media Shraddha Kapoor Alia Bhatt Anushka Sharma
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियां - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। ओपनिंग डे पर ही इसने कई बाहुबली फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। फिल्म की सफलता के साथ अभिनेत्री की लोकप्रियता भी तेजी के साथ बढ़ी। हाल ही में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में पीएम मोदी को भी पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ वह इंस्टाग्राम पर तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गईं। मौजूदा समय में श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर 92 मिलियन फॉलोवर्स हैं। बेशक फॉलोअर्स  के इजाफे ने फिल्म और अभिनेत्री की सफलता में चार चांद लगा दिए। आज हम बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में जानेंगे, जिनके इंस्टाग्राम पर तगड़ फॉलोअर्स हैं। आइए देखते हैं वो कौन-कौन सी अभिनेत्रियां हैं, जो  इस लिस्ट में शामिल हैं। 

 
Actresses Who Are Famous on Social Media Shraddha Kapoor Alia Bhatt Anushka Sharma
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
आलिया भट्ट
फॉलोअर्स के मामले में अभिनेत्री आलिया भट्ट किसी से भी पीछे नहीं हैं। वह अपने अभिनय के साथ-साथ खूबसूरती के लिए भी मशहूर हैं। आलिया सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी के अपडेट और तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 85 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Women Oriented Films: जमकर कमाई करने वाली टॉप पांच महिला प्रधान फिल्में, सूची में कौन से नंबर पर स्त्री 2?

 
Actresses Who Are Famous on Social Media Shraddha Kapoor Alia Bhatt Anushka Sharma
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif
कैटरीना कैफ
अभिनेत्री कैफ के भी इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की तगड़ी संख्या है। कैटरीना कैफ भारत की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनके प्रशंसक उनकी फिल्मों का बेसब्री के साथ इंतजार करते रहते हैं। फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनके 80.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Who Are Famous on Social Media Shraddha Kapoor Alia Bhatt Anushka Sharma
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। वह जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही प्रतिभाशाली अभिनेत्री भी हैं। दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। इंस्टाग्राम पर उनके 79.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

 
विज्ञापन
Actresses Who Are Famous on Social Media Shraddha Kapoor Alia Bhatt Anushka Sharma
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुष्का शर्मा
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अनुष्का एक प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री होने के साथ-साथ भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी भी हैं। जाहिर सी बात है कि उनके प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी होगी। हालांकि, इंस्टाग्राम पर अनुष्का के 68.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
Ranjith: केरल चलचित्र अकादमी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे रंजीत? बंगाली अभिनेत्री के आरोपों ने बढ़ाई मुसीबत
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed