अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही शानदार कमाई कर रही है। इसकी रिलीज को महीनाभर होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और कमाई अब भी शानदार है। लेकिन, इस फिल्म के कमाई के आंकड़ों को लेकर दर्शक थोड़े भ्रमित हो रहे हैं। अक्सर ट्रेड के आंकड़ों के अनुसार फिल्म की कमाई को आंका जाता है और उसी के आधार पर माना जाता है कि प्रदर्शन कैसा चल रहा है। मेकर्स भी अपने आंकड़े जारी करते हैं। और 'स्त्री 2' को लेकर तो लगता है मैडॉक फिल्म्स को इतनी जल्दी है कि अच्छे खासे बढ़े हुए अंतर के साथ कमाई को दिखाया जा रहा है। कल शुक्रवार को जारी आंकड़ों में मैडॉक फिल्म्स ने 'स्त्री 2' को 'गदर 2' से आगे निकाल दिया है। चलिए समझते हैं पूरी बात....
Stree 2 Box Office: मैडॉक के आंकड़ों में 'गदर 2' से आगे निकली 'स्त्री 2', ट्रेड के मुताबिक कुछ और ही है तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'स्त्री 2' 500 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। इसे लेकर जश्न मनाया ही जा रहा है कि इस बीच कल शुक्रवार को मैडॉक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर फिल्म की एक और उपलब्धि गिना दी। जारी किए आंकड़ों के मुताबिक 'स्त्री 2' 22 दिनों में 526. 43 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर चुकी है। इस तरह इस फिल्म ने टॉप 5 की सूची से 'गदर 2' को नीचे खिसकाकर खुद चौथे नंबर पर कब्जा कर लिया है। यानी स्त्री 2 का लाइफटाइम कारोबर गदर 2 से ज्यादा हो गया है।
Shraddha Kapoor: 'छिछोरे' की रिलीज को पांच साल पूरे, श्रद्धा कपूर ने साझा की फिल्म से जुड़ी अपनी यादें
वहीं, ट्रेड के आंकड़ों में कलेक्शन की तस्वीर बिल्कुल अलग है। ट्रेड के मुताबिक फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है, लेकिन 'गदर 2' से अभी यह फिल्म काफी दूर है। सैकनिल्क के मुताबिक स्त्री 2 का टोटल कलेक्शन अभी 507.75 करोड़ रुपये है। वहीं, गदर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन 525.45 करोड़ रुपये है। ट्रेड के आंकड़ों पर यकीन करें तो स्त्री 2 अभी अच्छे खासे अंतर से पीछे है।
ट्रेड विश्लेषक मैडॉक फिल्म्स पर आंकड़ों में फेरबदल करने और फेक आंकड़े जारी करने का आरोप मढ़ चुके हैं। इससे पहले भी मैडॉक ने फिल्म 'स्त्री 2' की 18 दिनों की कमाई को बीते वर्ष आई शाहरुख खान की 'पठान' के बराबर लाकर खड़ा कर दिया था। इसमें कोई दोराय नहीं कि 'स्त्री 2' जिस आक्रामक तरीके से बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है, वह 'गदर 2' को पीछे छोड़ देगी ऐसी संभावना है, लेकिन मैडॉक ने समय से पहले ही भविष्यवाणी नहीं, बल्कि साबित ही कर दिया है।
Remo D'Souza: रेमो के बुरे वक्त में सलमान ने दिया था साथ, सर्जरी के दौरान फोन पर लगातार कर रहे थे बात
टॉप 5 भारतीय फिल्मों की बात करें तो इसमें शाहरुख खान की जवान पहले पायदान पर है। इसका लाइफटाइम कलेक्शन 643.87 करोड़ रुपये है। फिर 556.36 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रणबीर कपूर की 'एनिमल' है। इसके बाद तीसरे नंबर पर फिर शाहरुख खान की ही फिल्म पठान है, जिसका लाइफटाइम कारोबार 543.05 करोड़ रुपये है। अब मैडॉक के आंकड़ों के हिसाब से देखें तो चौथा नंबर स्त्री 2 ने कब्जा लिया है और पांचवे नंबर पर गदर 2 आ गई है।