सब्सक्राइब करें

Shruti Haasan: श्रुति हासन को मंदिर जाने की नहीं थी अनुमति, इसलिए चोरी-चोरी करती थीं यह काम, पेरेंट्स बने वजह?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Dec 2024 05:30 PM IST
सार

कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने हाल ही में अपनी आस्था के बारे में बात की है। श्रुति ने बताया है कि क्योंकि उनके माता-पिता का धर्म में कोई विश्वास नहीं था, इसलिए उन्हें चोरी-चोरी मंदिर जाना पड़ता था। अभिनेत्री का मनना है कि उन्होंने खुद ही आस्था की खोज की थी।

विज्ञापन
Shruti Haasan said father Kamal Haasan was an atheist and mother was spiritual she never goes to temple
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ की जानी मानी अभिनेत्री श्रुति हासन बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना कमाल दिखा चुकी हैं। श्रुति न केवल अपने अभिनय के लिए बल्कि अपने मुखर स्वभाव के लिए भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री पिछले दिनों अपने माता-पिता के तलाक को लेकर भी खुलकर बात कर चुकी हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने बताया कि क्योंकि उनके माता-पिता का धर्म पर भरोसा नहीं था, इसलिए वह चोरी-चोरी मंदिर जाती थीं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Trending Videos
Shruti Haasan said father Kamal Haasan was an atheist and mother was spiritual she never goes to temple
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

आस्था को लेकर खुलकर बोलीं श्रुति
कमल हासन की बेटी श्रुति हासन ने हाल ही में अपनी आस्था के बारे में बात की है। श्रुति ने बताया है कि क्योंकि उनके माता-पिता का धर्म में कोई विश्वास नहीं था, इसलिए उन्हें चोरी-चोरी मंदिर जाना पड़ता था। अभिनेत्री का मनना है कि उन्होंने खुद ही आस्था की खोज की थी।

यह खबर भी पढ़ें: Allu Arjun: कोर्ट में वर्चुअल पेशी के बाद, लौट आया अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का गाना ‘दमुंते पट्टुकोरा'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Haasan said father Kamal Haasan was an atheist and mother was spiritual she never goes to temple
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

चोरी-चोरी मंदिर जाती थीं श्रुति
श्रुति ने इंटरव्यू में आगे बताया कि उनके पिता नास्तिक थे और उनकी मां आध्यात्मिक थीं। इसलिए वह कभी मंदिर नहीं गई थीं। अभिनेत्री ने कहा, "हमारी कॉलोनी में, एक गली थी जहां मैं अपनी साइकिल चलाती थी। मुझे घर के सामने साइकिल न चलाने के लिए कहा गया था... किसी कारण से, हर सुबह मैं लगभग एक ही समय पर चर्च और मंदिर की घंटियाँ सुनती थी, और मैं सोचती थी कि पहले किस मंदिर में पहुंचूंगी।

यह खबर भी पढ़ें: Ramesh Gupta Passed Away: निर्देशक रमेश गुप्ता का निधन, हिंदी सीरियल 'परंपरा' का किया था निर्देशन

Shruti Haasan said father Kamal Haasan was an atheist and mother was spiritual she never goes to temple
श्रुति हासन - फोटो : सोशल मीडिया

पहली बार चर्च गई थीं अभिनेत्री
 अभिनेत्री ने आगे कहा कि मंदिर मेरे घर से बहुत दूर था, इसलिए मैं सप्ताह में एक बार चर्च जाती थी। कम से कम 5-6 महीने तक घर पर किसी को पता नहीं चला। बच्चों के साथ यह बात है कि अगर आप उन्हें कुछ न करने के लिए कहते हैं, तो वे और भी ज्यादा ऐसा करते हैं। मेरे मामले में, यह धर्म था।"

विज्ञापन
Shruti Haasan said father Kamal Haasan was an atheist and mother was spiritual she never goes to temple
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

दादा के साथ पहली बार मंदिर गई थीं अभिनेत्री
श्रुति ने यह भी बताया कि पहली बार मंदिर जाने का अनुभव उनके लिए काफी ज्यादा अलग था। अभिनेत्री ने कहा, "मैं पहली बार अपने दादाजी के साथ मंदिर गई थी, जो मुझे चेन्नई के एक मंदिर में ले गए थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं अपने पिता को यह न बताऊं कि वे मुझे मंदिर लेकर आए हैं। उसके कुछ समय बाद ही मेरे दादाजी का निधन हो गया। मेरे दादाजी और मंदिर के साथ मेरा हमेशा एक ऐसा रिश्ता रहा है जो आध्यात्मिक जुड़ाव की तरह बन गया है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed