हिंदी फिल्में हो या साउथ सभी में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए आइटम सॉन्ग डाले जाते हैं। फिल्मों में आइटम नंबर का ट्रेंड नया नहीं हैं, बल्कि शुरुआत से चला आ रहा है। इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने तो सिर्फ आइटम सॉन्ग करके ही बेशुमार शोहरत हासिल की और रातोंरात स्टार बन गईं। साउथ एक्ट्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। सामंथा रुथ प्रभु से लेकर तमन्ना भाटिया तक ने आइटम सॉन्ग पर से अपने जबरदस्त डांस मूव्स से खूब लाइमलाइट बटोरी है।
South Stars: साउथ की अभिनेत्रियों ने आइटम नंबर्स से मचाया गदर, लिस्ट में सामंथा रुथ प्रभु तक का नाम शामिल
इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने तो सिर्फ आइटम सॉन्ग करके ही बेशुमार शोहरत हासिल की और रातोंरात स्टार बन गईं। साउथ एक्ट्रेस भी इस मामले में पीछे नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रुति हासन
अभिनेत्री श्रुति हासन साउथ की मशहूर अदाकारा हैं। श्रुति अभिनेत्री और गायिका के साथ साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। श्रुति ने पहली बार हैंडसम हंक महेश बाबू की फिल्म 'जंक्शन लो आगाडू' के आइटम सॉन्ग पर डांस किया था। इसके बाद उन्होंने 'मदमिया' के लिए 'तेवर' में अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ भी डांस करती दिखाई दीं।
यह भी पढ़ें: Gaurav Verma Red Chillies: शाहरुख खान ने अपनी कंपनी के सीओओ को दिखाया बाहर का रास्ता, रेड चिलीज का बड़ा फैसला
प्रियामणि
प्रियामणि साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह अपने शानदार अभिनय के लिए तो जानी ही जाती हैं, इसके साथ ही आइटम सॉन्ग पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना 'वन टू थ्री फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर' तो याद ही होगा। इस गाने में प्रियामणि ने अपने डांस मूव्स से खूब वाहवाही लूटी थी।
तमन्ना भाटिया
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी आइटम नंबर पर डांस कर महफिल लूट चुकी हैं। अभिनेत्री ने केजीएफ एक में तेलुगु भाषा के गाने जोकई में अपने डांस का जलवा बिखेरा था। इसके अलावा भी अभिनेत्री लावा कुसा में जूनियर एनटीआर के साथ 'स्विंग जारा' में अपने डांस मूव्स से गदर मचाया था।
यह भी पढ़ें: Kill: करण जौहर ने उठाया 'किल' की रिलीज डेट से पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी लक्ष्य लालवानी की फिल्म
पूजा हेगड़े
अभिनेत्री पूजा हेगड़े का नाम भी इस लिस्ट में शमिल है। उन्होंने भी आइटम नंबर पर अपने डांस से महफिल लूटी। पूजा हेगड़े ने फिल्म 'रंगस्थलम' में आइटम सॉन्ग पर अपने डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना दिया था।