सब्सक्राइब करें

Shweta Tripathi Sharma: ‘गोलू’ का ओटीटी पर नया गोल, खोए प्यार के लिए फिर दिखाएंगी ये काली काली आंखें

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Nov 2024 06:02 PM IST
सार

श्वेता त्रिपाठी 'ये काली काली आंखें' के दूसरे सीजन के साथ फिर लौट आई हैं। अब उन्होंने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज के बारे में बात की।

विज्ञापन
Shweta Tripathi Sharma talks about her ott netflix series Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 releasing on 22 november
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी फिर लौट आई हैं। मिर्जापुर, मसान में उनकी काली काली आंखों ने खूब जलवा दिखाया और अब जिस कहानी के साथ वह ओटीटी पर लौट रही हैं, उसका तो नाम ही है, ये काली काली आंखें। इस सीरीज के दूसरे सीजन में उनके किरदार पर ही लोगों की निगाहें टिकने वाली हैं क्योंकि बाकी सारे किरदार इस कहानी में अपने पत्ते पिछले सीजन में ही खोल चुके हैं। 

Trending Videos
Shweta Tripathi Sharma talks about her ott netflix series Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 releasing on 22 november
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्वेता त्रिपाठी कहती हैं, “मैं चाहती हूं कि मेरे किरदार मुझसे अलग हों और एक-दूसरे से भी अलग हों। मुझे वे दांव पसंद हैं जो उच्च ड्रामा के साथ आते हैं, जहां प्रत्येक किरदार की यात्रा गहन और प्रभावशाली लगती है। ये काली काली आंखें में शिखा का किरदार मेरे किरदार से बहुत अलग है और मैं उसकी दुनिया में कदम रखने की चुनौती का आनंद लेती हूं।" 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shweta Tripathi Sharma talks about her ott netflix series Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 releasing on 22 november
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज ये काली काली आखें के बारे में उनका कहना है, “ये शो वास्तव में सवाल पूछता है कि आप प्यार के लिए कितनी दूर तक जाएंगे? इस सीजन में शिखा खुद को इसी यात्रा पर पाती है, और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जो दर्शकों को गहराई में ले जाएगा और डराएगा भी। इस सीजन में, दर्शकों को मेरे किरदार का एक स्त्री और कमजोर पक्ष दिखाई देगा, फिर भी वह उग्र और दृढ़ है। यह जीवन में एक रोमांचक संतुलन है।"

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

Shweta Tripathi Sharma talks about her ott netflix series Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 releasing on 22 november
श्वेता त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम-@battatawada

ये काली काली आंखे के दूसरे सीजन का नेटफ्लिक्स पर खास प्रचार प्रसार तो नहीं हो रहा है लिहाजा इसके कलाकार अपनी बातें अपनी टीम के जरिये ही दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला सीजन भी कुछ खास नहीं रहा। लेकिन, हां श्वेता को लोगों ने पसंद किया। इस बार भी वह कुछ नए कांड इस सीरीज में करने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
Shweta Tripathi Sharma talks about her ott netflix series Yeh Kaali Kaali Ankhein 2 releasing on 22 november
ये काली काली आंखें - फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in

इसके आगे पढ़ने के लिए पाठकों को स्पॉयलर के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि सीरीज में अपने किरदार के बारे में भी श्वेता ने खुलासा कर दिया है। वह बताती हैं, “शिखा की दुनिया तब तबाह हो जाती है जब उसका सच्चा प्यार विक्रांत पूर्वा से शादी कर लेता है, जिससे वह खोई हुई और निराश महसूस करती है। स्वभाव से डरपोक और गैर-संघर्षशील, वह शुरू में दूसरों को नुकसान पहुंचाने के लिए किसी भी सीमा को पार करने से बचती है। इस सीजन में शिखा का एक नया पक्ष सामने आने वाला है क्योंकि वह विक्रांत के साथ अपने प्यार के लिए लड़ने का फैसला करती है।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed