सब्सक्राइब करें

Sidharth-Kiara: सिद्धार्थ के प्यार में कियारा ऐसे हारी थीं अपना दिल, एक्ट्रेस ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 12:36 PM IST
विज्ञापन
Sidharth malhotra And Kiara Advani love story don 3 actress reveals how she fell in love deets inside
कियारा और सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की गिनती इंडस्ट्री के टॉप जोड़ी में होती है। इन दोनों सितारों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ भी खूब चर्चा में रहती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा जहां अपनी अपकमिंग फिल्म 'योद्धा' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं, कियारा आडवाणी अपनी फिल्म 'डॉन 3' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक साक्षात्कार में कियारा ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर बात की, जहां उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी लव-स्टोरी को लेकर भी दिलचस्प खुलासा किया।

Trending Videos
Sidharth malhotra And Kiara Advani love story don 3 actress reveals how she fell in love deets inside
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षात्कार में कियारा ने बताया कि कैसे वे सिद्धार्थ के प्यार में अपना दिल हार गईं थी। कियारा ने कहा, 'सिद्धार्थ के साथ रहना मुझे घर जैसा महसूस कराता था। मैं सिद्धार्थ के साथ जब भी होती थी तो मुझे ऐसा लगता था कि मैं घर पर हूं। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। क्योंकि मैं एक ऐसे परिवार से आती हूं, जहां मैं बहुत लाड़-प्यार से पली-बढ़ी हूं'। अपने परिवार के अलावा अगर मुझे यह चीज किसी और के साथ महसूस हुई तो वह सिद्धार्थ था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth malhotra And Kiara Advani love story don 3 actress reveals how she fell in love deets inside
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सात फरवरी 2023 को शादी के बंधन में बंधे थे। इस जोड़ी ने राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। बीते दिनों ने ही इस जोड़ी ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई।

Bhagyashree Birthday: सितारों से सजी भाग्यश्री के जन्मदिन की शाम, माधुरी दीक्षित सहित इन सेलेब्स ने बढ़ाई रौनक

Sidharth malhotra And Kiara Advani love story don 3 actress reveals how she fell in love deets inside
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल कियारा 'डॉन 3' को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने जा रही इस एक्शन फिल्म को लेकर फैंस भी उत्साहित हैं। उसके अलावा कियारा कई मेगा बजट फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री साउथ सिनेमा भी डेब्यू करने वाली हैं। वे राम चरण के साथ पैन इंडिया फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगी। इसके अलावा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित 'वॉर 2' में भी कियारा के शामिल होने की चर्चा है। वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिका में हैं।
Manushi Chhillar: ऑपरेशन वैलेंटाइन पर मानुषी ने की खुलकर बात, किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए किया था यह काम

विज्ञापन
Sidharth malhotra And Kiara Advani love story don 3 actress reveals how she fell in love deets inside
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अगर सिद्धार्थ मल्होत्रा की बात करें तो उनकी फिल्म 'योद्धा' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। योद्धा में सिद्धार्थ दिशा पटानी और राशि खन्ना के साथ नजर आएंगे। इससे पहले सिद्धार्थ रोहित शेट्टी की सुपरहिट वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ निर्देशक मेघना गुलजार के फिल्म 'स्पाइडर' का हिस्सा भी हो सकते हैं। 
Ayushmann Khurrana: बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे आयुष्मान, माथे पर तिलक-गले में माला पहन भक्ति में दिखे लीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed