फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddharth-Kiara: परिवार के साथ दिवाली मनाने दिल्ली पहुंचे सिद्धार्थ-कियारा, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Wed, 30 Oct 2024 11:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 30 Oct 2024 11:11 PM IST
सार

बॉलीवुड के खूबसूरत कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिवाली मनाने दिल्ली पहुंच चुके हैं। दोनों अपने परिवार के साथ दिवाली मनाएंगे। दोनों को एक साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra and Kiara Advani reach delhi to celebrate diwali with family spotted at airport
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : एएनआई
देश भर में दिवाली के त्योहार का  उत्साह है। जो लोग परिवार से दूर रह रहे हैं वह भी दिवाली मनाने अपने घर लौट रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी दिवाली के त्योहार को बड़े ही धूमधाम के साथ मना रहे हैं। बुधवार को बॉलीवुड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली पहुंचे उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। यह जोड़ा परिवार के साथ दिवाली मनाने दिल्ली पहुंचा है।


 
Sidharth Malhotra and Kiara Advani reach delhi to celebrate diwali with family spotted at airport
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@kiaraaliaadvani
एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
मंगलवार की रात सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया। कियारा ऑल-व्हाइट को-ऑर्ड सेट में स्टाइलिश लग रही थीं। उन्होंने मैचिंग फ्लेयर्ड ट्राउजर के साथ व्हाइट फुल-स्लीव शर्ट पहनी थी। दूसरी ओर, सिद्धार्थ ने व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी जिसे उन्होंने ब्लैक जैकेट और ब्लैक कार्गो पैंट के साथ स्टाइल किया था।
Karisma Kapoor: 'दिल तो पागल है' के 29 साल पूरे, करिश्मा ने साझा की स्टोरी, जानिए कैसे मिली थी उन्हें ये फिल्म
 
 
Sidharth Malhotra and Kiara Advani reach delhi to celebrate diwali with family spotted at airport
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
परिवार के साथ दिवाली मनाने पहुंचे दिल्ली
दोनों सितारे अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाने दिल्ली पहुंचे। पिछले साल भी दोनों ने दिल्ली में ही परिवार के साथ दिवाली मनाई थी। यहां तक की कियारा ने अपना पहला करवा चौथ भी दिल्ली में ही मनाया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra and Kiara Advani reach delhi to celebrate diwali with family spotted at airport
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम @sidmalhotra
रियल लाइफ की हिट जोड़ी हैं सिद्धार्थ-कियारा
सिद्धार्थ-कियारा को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। प्रशंसक इनकी रियल लाइफ जोड़ी को हिट मानते हैं। हालांकि, शादी के बाद से दोनों किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं। प्रशंसकों को इंतजार है कि यह हिट जोड़ी कब उन्हें फिल्मी पर्दे पर देखने को मिलेगी।

 
विज्ञापन
Sidharth Malhotra and Kiara Advani reach delhi to celebrate diwali with family spotted at airport
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@sidmalhotra
पिछले साल की थी शादी
कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी, 2023 को राजस्थान में शादी की। फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद दोनों ने शादी करके सभी को चौंका दिया था। उन्होंने जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में एक भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी में उनके परिवार के सदस्य के अलावा करीबी लोग मौजूद थे।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'ये भूल भुलैया 3 है तो कंफ्यूजन तो बनता है', दो-दो मंजुलिकाओं की एंट्री पर बोले कार्तिक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed