सब्सक्राइब करें

Sid-Kiara: इस फिल्म का डायलॉग बोलकर सिद्धार्थ ने किया कियारा को प्रपोज, जानें कब और कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 16 Jan 2025 10:40 AM IST
सार

Sidharth Malhotra Birthday Special: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी बड़े ही दिलचस्प और फिल्मी तरीके से शुरू हुई थी। आज जब अभिनेता अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं तो जानते हैं, उनकी प्रेम कहानी कब और कैसे शुरू हुई। 
 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Birthday Special know when where and how his love story started with kiara advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला

“हम लाख छुपाए प्यार मगर, दुनिया को पता चल जाएगा, लेकिन छुप-छुप के मिलने से, मिलने का मजा तो आएगा…” बॉलीवुड का यह गीत अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की लव स्टोरी पर एक दम फिट बैठता है। दोनों की प्रेम कहानी की शुरुआत भी फिल्मी अंदाज में ही हुई थी। इस कपल ने अपने प्यार में छिप-छिप कर मिलने का भी खूब मजा लिया है। आप सोच रहे होंगे हम आज सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी की बात क्यों कर रहे हैं। आपको बता दें कि आज बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धार्थ की गिनती  बॉलीवुड इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अभिनेताओं में होती है। सिद्धार्थ का जन्म 16 जनवरी 1985 को दिल्ली में हुआ और यहीं से उन्होंने शुरुआती शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई हासिल की। पढ़ाई करने के बाद सिद्धार्थ ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया। मॉडलिंग के बाद वह फिल्मी दुनिया में आ पहुंचे। अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाते-बनाते अभिनेता को उनका हमसफर भी मिल गया। वह अभिनेत्री कियारा आडवाणी को अपना दिल दे बैठे। आइए जानते हैं सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी कब, कहां और कैसे शुरु हुई?

Trending Videos
Sidharth Malhotra Birthday Special know when where and how his love story started with kiara advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कहां हुई सिद्धार्थ-कियारा की पहली मुलाकात?
वैसे तो दोनों के अफेयर की किसी को कानों-कान भनक नहीं लगी। दोनों की पहली मुलाकात की बात की जाए तो कहा जाता है कि दोनों ‘लस्ट स्टोरी’ की रैप-अप पार्टी में मिले थे । यहीं, पर इन दोनों ने एक दूसरे को पहली बार देखा था। 'कॉफी विद करण 7' में कियारा ने कहा था कि वह उस दिन को कभी नहीं भूल सकती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra Birthday Special know when where and how his love story started with kiara advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कब और कहां से शुरू हुई ‘लव स्टोरी’?
सिद्धार्थ-कियारा  की फिल्म ‘शेरशाह’ को काफी पसंद किया गया। खासकर इन दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को, लेकिन ऑन स्क्रीन के साथ-साथ इन दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी शुरू हो गई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी की गाड़ी चल पड़ी। 

Sidharth Malhotra Birthday Special know when where and how his love story started with kiara advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

छिप-छिपकर मिलते थे दोनों
एक बार कपल ने ‘कॉफी विद करण’ में खुलासा किया था कि वह दोनों छिप-छिपकर मिलते थे। सिद्धार्थ ने कहा था कि वह कियारा से मिलने के लिए बॉलीवुड की पार्टियों को चुना करते थे, ताकि किसी के नजर में ना आएं, दोनों अक्सर एक-दूसरे से छिप-छिपकर मिलते थे। एक बार तो सिद्धार्थ काफी बीमार थे, उसके बाद भी वह सिर्फ कियारा से मिलने के लिए पार्टी में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Sidharth Malhotra Birthday Special know when where and how his love story started with kiara advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म की लाइन बोलकर किया प्रपोज
सिद्धार्थ ने कियारा को बिल्कुल फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया था। सिद्धार्थ कियारा को अपने परिवार के साथ रोम ट्रिप पर लेकर गए थे। रोम में ही डिनर के बाद सिद्धार्थ ने कियारा को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया, जिस देखकर कियारा हैरान रह गईं। सिद्धार्थ ने घुटनों पर बैठकर कियारा को फिल्म ‘शेरशाह’ का डायलॉग “दिल्ली का सीधा- साधा लौंडा हूं” बोलकर प्रपोज किया था, जिसके बाद अभिनेत्री ने उनका प्रपोज एक्सेप्ट कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed