Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sidharth Malhotra to play business tycoon in Param Sundari film janhvi kapoor is kerala girl shoot starts soon
{"_id":"671dc92f0e61c5ba3a049dbb","slug":"sidharth-malhotra-to-play-business-tycoon-in-param-sundari-film-janhvi-kapoor-is-kerala-girl-shoot-starts-soon-2024-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidharth-Janhvi: 'परम सुंदरी' में बिजनेस टाइकून का किरदार निभाएंगे सिद्धार्थ, जान्हवी की भूमिका का भी खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sidharth-Janhvi: 'परम सुंदरी' में बिजनेस टाइकून का किरदार निभाएंगे सिद्धार्थ, जान्हवी की भूमिका का भी खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sun, 27 Oct 2024 10:31 AM IST
सार
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर के किरदार के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे हुए हैं। वे एक दूसरे से अलग हैं, लेकिन प्यार उन्हें साथ ले आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की जोड़ी ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। खबर है कि दोनों कलाकार पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ और जान्हवी एक क्रॉस-कल्चरल लव स्टोरी 'परम सुंदरी' में स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म कथित तौर पर दिसंबर में फ्लोर पर जाएगी। फिल्म शुरू होने से पहले सिद्धार्थ और जान्हवी के किरदारों के बारे में जानकारी सामने आई है।
फिल्म में सिद्धार्थ और जान्हवी का किरदार
रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म विपरीत आकर्षण की एक क्लासिक कहानी है। सिद्धार्थ का किरदार दिल्ली से है, जबकि जान्हवी का किरदार केरल से है। बताया गया है कि तुषार जलोटा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धार्थ एक अमीर बिजनेस टाइकून की भूमिका निभाएंगे।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
फिल्म की कहानी
जान्हवी के किरदार के बारे में बताया बताया गया कि जान्हवी एक आधुनिक कलाकार की भूमिका निभा रही हैं, जिसके विचार और मूल्य मजबूत हैं। उनका किरदार केरल की एक दक्षिण भारतीय महिला का है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दोनों अलग-अलग व्यक्तित्व होने के बावजूद प्यार में पड़ जाते हैं।'
फिल्म की शूटिंग
उनकी फिल्म का पहला शेड्यूल सिद्धार्थ के साथ दिल्ली में शुरू होगा। इसके बाद केरल में कुछ समय बिताया जाएग और बाद में बाकी शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी। स्टूडियो में दो बड़े सेट बनाए जाएंगे। एक सेट विशाल घर का होगा, जबकि दूसरा पारंपरिक केरल के घरों के अंदरूनी हिस्सों को दर्शाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
2025 में होगा फिल्मांकन पूरा
परम सुंदरी के बारे में आगे बताया गया कि अगर चीजें योजना के अनुसार होती हैं तो फिल्मांकन फरवरी 2025 तक पूरा हो जाएगा। शीतल शर्मा इस प्रोजेक्ट पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में काम कर रही हैं, जिन्होंने हाल ही में मुंज्या और स्त्री 2 पर काम किया है। दोनों अभिनेताओं के लुक टेस्ट हाल ही में आयोजित किए गए थे।
संबंधित वीडियो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।