बॉलीवुड के दंबंग सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है कि सलमान खान जनवरी में सिकंदर की शूटिंग पूरी कर लेंगे। सलमान समय-समय पर इस फिल्म से जुड़ी नई जानकारियां साझा कर रहे हैं। वहीं, अब बीच अब सलमान खान की एक और नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है। खबर है कि सलमान फिल्म निर्देशक कबीर खान के साथ फिर जोड़ी बना रहे हैं।
Salman Khan: नई फिल्म के लिए कबीर खान के साथ फिर काम करेंगे सलमान खान! जानें कब शूटिंग शुरू करेंगे 'सिकंदर'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान ने की कबीर से मुलाकात
रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान अपनी नई फिल्म के लिए कबीर के साथ फिर काम करेंगे। दरअसल हाल ही में, सलमान खान ने संभावित नए प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए कबीर खान से मुलाकात की, जिससे फैंस उनकी नई फिल्म पर अपडेट पाने के लिए बेताब हो गए हैं। खबर है कि वे एक्शन फिल्म को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
रिपोर्ट्स का अनुसार, कबीर खान वर्तमान में एक एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो उन्हें लगता है कि सलमान खान जैसे सुपरस्टार के लिए एकदम सही है। दोनों ने हाल ही में इस प्रोजेक्ट पर चर्चा करने के लिए एक शुरुआती बैठक की, हालांकि विवरण अभी भी शुरुआती चरण में हैं, और कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। रिपोर्ट्स का दावा हैं कि वे एक रोमांचक एक्शन फिल्म की योजना बना रहे हैं, जिसका निर्माण संभवत 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगा।
चौथी बार साथ काम करेंगे सलमान-कबीर
सलमान खान और कबीर खान ने इससे पहले कैटरीना कैफ के साथ एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एक था टाइगर' और करीना कपूर खान के साथ कॉमेडी-ड्रामा 'बजरंगी भाईजान' में साथ काम किया है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब पसंद किया, जिसमें बजरंगी भाईजान अपनी आकर्षक कहानी के लिए मशहूर एक कल्ट क्लासिक बन गई। यह फिल्म भारत में 320.34 करोड़ रुपये की कमाई के साथ एक बड़ी हिट रही। वे 'ट्यूबलाइट' में भी साथ काम कर चुके हैं। अब वे चौथी बार साथ काम करेंगे। प्रशंसक इस जोड़ी के बीच एक और सहयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सलमान खान की आगामी फिल्में
वहीं, बात करें 'सिकंदर' की तो एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य अभिनेत्री के रूप में हैं। साथ ही सुनील शेट्टी और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसे ईद 2025 पर रिलीज किया जाना है। इसके बाद सलमान 2025 की गर्मियों में निर्देशक एटली की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू करेंगे, जिसे 2026 के अंत में रिलीज करने की योजना है।