Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Sikandar Teaser out salman khan is in action role in rashmika mandanna A R Murugadoss film watch video
{"_id":"676fd4e3f960a6586902e79e","slug":"sikandar-teaser-out-salman-khan-is-in-action-role-in-rashmika-mandanna-a-r-murugadoss-film-watch-video-2024-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar Teaser: सलमान और साजिद की जोड़ी ने फिर ढाया कहर, ‘सिकंदर’ के टीजर में एक तीर से किए दो शिकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sikandar Teaser: सलमान और साजिद की जोड़ी ने फिर ढाया कहर, ‘सिकंदर’ के टीजर में एक तीर से किए दो शिकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 28 Dec 2024 08:54 PM IST
सार
Sikandar Teaser Out: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का टीजर जारी हो गया है। टीजर में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। वीडियो में फिल्म की कहानी की छोटी सी झलक देखने को मिली।
Sikandar Teaser Out: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का बहुप्रतीक्षित टीजर जारी हो चुका है। आखिरकार प्रशंसकों इंतजार को खत्म करते हुए निर्माताओं ने फिल्म का दमदार टीजर जारी किया, जिसमें सलमान खान का अलग अवतार देखने को मिला। टीजर में एक ओर सलमान एक्शन अवतार में नजर आए हैं तो वहीं, दूसरी ओर इस टीजर को लॉरेंस बिश्नोई की धमिकयों के साथ भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
Trending Videos
2 of 5
सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
टीजर में सलमान का अंदाज
टीजर की बात करें तो इसमें सलमान मशीन जैसे दिखने वाले इंसानों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान एक म्यूजियम से गुजर रहे हैं जहां एक बड़ा सा बंदूकों का कैबिनेट है। इसके अलावा वहां चार आदमी भी मौजूद हैं, जो लड़ाकों का वेश धरकर वहां खड़े हैं। वो चेहरे पर मास्क, सिर पर बारहसिंद्या के सींग वाला हेलमेट और हाथों में बंदूक लिए हुए हैं। वीडियो में सलमान काएक डायलॉग भी सुनने को मिला। वह कहते हैं, 'बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।' इसके बाद वे लगातार बारहसिंघा के सींग लगाए हुए खलनायकों को मौत के घाट उतारते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
लॉरेंस मामले से जोड़ा जा रहा टीजर
टीजर देखें के बाद ऐसा लग रहा है कि इसके जरिए सलमान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सीधी चेतावनी दे रहे हैं। दरअसल, काले हिरण वाले मामले में लगातार लॉरेंस बिश्नोई सुपरस्टार सलमान खान को कई बार धमकियां दे चुके हैं। यहां तक की उनकी हत्या की साजिश भी रची जा चुकी है, लेकिन कभी सलमान ने लॉरेंस को जवाब नहीं दिया।
4 of 5
सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
डॉन बना 'सिकंदर'
वहीं, अब इस टीजर में बोला गया डायलॉग लॉरेंस के लिए चेतावनी जैसा लग रहा है। टीजर के बैकग्राउंड में 'हर दिल का वो एक दिलावर, जाने जिगर वो है सिकंदर, अलग अंदाज में फिरता है बंजर बंजर, वो है डॉन सिकंदर' गाना बज रहा है। संतोष नारायणन द्वारा रचित एक शानदार बैकग्राउंड स्कोर ने वीडियो को और भी बेहतर बना दिया है। एक घंटे के भीतर टीजर को यूट्यूब पर दो लाख 60 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और इसे 14 लाख 20 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सिकंदर टीजर
- फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इससे पहले सलमान खान का फिल्म से पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें अभिनेता भाला जैसा हथियार लिए नजर आ रहे थे। फिल्म में खलनायक की भूमिका बाहुबली फेम अभिनेता सत्यराज ने निभाई है। एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है। यह फिल्म 2025 की ईद के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।