{"_id":"67100258da34e86731038e62","slug":"simi-garewal-birthday-this-actress-is-one-of-bold-heroine-of-70s-give-intimate-scenes-in-movies-2024-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Simi Garewal Birthday: 70 के दशक की सबसे बोल्ड हसीना रहीं ये अभिनेत्री, टॉपलेस सीन ने मचा दिया था बवाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Simi Garewal Birthday: 70 के दशक की सबसे बोल्ड हसीना रहीं ये अभिनेत्री, टॉपलेस सीन ने मचा दिया था बवाल
Thu, 17 Oct 2024 09:14 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:14 AM IST
विज्ञापन
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिमी ग्रेवाल की गिनती 70 से 80 के दशक की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। सिमी ग्रेवाल अपने दौर में बेहतरीन अदाकारी और अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती थी। यहां तक की उन्होंने एक फिल्म में टॉप लेस सीन भी शूट किया था, जिसके चलते काफी बवाल मचा था । सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर, 1947 को लुधियाना में एक आर्मी ऑफिसर के घर हुआ था। अभिनेत्री को बचपन से ही अभिनय का शौक था, लेकिन घर वाले चाहते थे कि वह अच्छी शिक्षा ग्रहण करें।
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @simigarewalofficial
घरवालों ने सिमी को पढ़ाई के लिए बहन के साथ इंग्लैंड भेज दिया। वहां जाकर अभिनेत्री ने अपनी शिक्षा पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह फिर से अभिनय की दुनिया की ओर लौटीं। उनकी पहली फिल्म वर्ष 1962 में रिलीज हुई। यह एक अंग्रेजी फिल्म थी, जिसका नाम ‘टार्जन गोज टू इंडिया’ था। इस फिल्म में सिमी ग्रेवाल के साथ फिरोज खान भी नजर आए थे।
Varun Dhawan: अच्छा पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं वरुण धवन, कहा-बेटी के साथ खेलना है पसंद
Varun Dhawan: अच्छा पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं वरुण धवन, कहा-बेटी के साथ खेलना है पसंद
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद अभिनेत्री ने महबूब खान के साथ 'सन ऑफ इंडिया' में काम किया। इस फिल्म में भले ही उनका किरदार छोटा रहा हो, लेकिन अपनी अदाकारी से उन्होंने गहरा प्रभाव छोड़ा। इसके बाद राज खोसला के साथ ‘दो बदन’, राज कपूर के साथ ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में काम किया। हालांकि, अभिनेत्री को 1965 में रिलीज हुई फिल्म ‘तीन देवियां’ से असली पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिमी ग्रेवाल फिल्म 'सिद्धार्थ' में
- फोटो : इंस्टाग्राम @timelessindianmelodies
सिमी ग्रेवाल अपने जमाने की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक थीं। फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में उनके एक दृश्य ने सनसनी मचा दी थी। फिल्म सिद्धार्थ में भी उन्होंने बोल्ड दृश्य दिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीन के बारे में एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैं उस दौरान बहुत नर्वस थी, मैंने कमर के नीचे बॉडी स्टॉकिंग पहना, लेकिन ऊपर से मुझे टॉपलेस रहना था। ऐसे में मैं किसी से नजरें भी नहीं मिला पा रही थी।’
विज्ञापन
सिमी ग्रेवाल
- फोटो : एक्स @FilmHistoryPic
अभिनेत्री ने सिर्फ अभिनय ही नहीं, बल्कि निर्देशन में भी हाथ आजमाया। उन्होंने फिल्म ‘रुखसत’ को भी निर्देशन किया। इस फिल्म ने मिथुन चक्रवर्ती और अनुराधा पटेल ने अभिनय किया था। फिल्मों के अलावा अभिनेत्री ने कई टीवी शो का भी निर्देशन किया। इसके अलावा वह अपना एक चैट शो भी चलाती थीं, जिसमें वह बॉलीवुड सितारों का साक्षात्कार लिया करती थीं।
Arbaaz Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम इस घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं
Arbaaz Khan: बाबा सिद्दीकी की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम इस घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं