Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
singham again star ajay devgn confirms Dhamaal 4 Tanhaji 2 update on raid 2 son of Sardaar 2 DDPD 2 shooting
{"_id":"672f8f03ba4a6b76a70e3151","slug":"singham-again-star-ajay-devgn-confirms-dhamaal-4-tanhaji-2-update-on-raid-2-son-of-sardaar-2-ddpd-2-shooting-2024-11-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajay Devgn: 'गोलमाल 5' के बाद अजय देवगन ने 'धमाल 4' और 'तानाजी 2' पर लगाई मुहर, शूटिंग पर भी दिया अपडेट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ajay Devgn: 'गोलमाल 5' के बाद अजय देवगन ने 'धमाल 4' और 'तानाजी 2' पर लगाई मुहर, शूटिंग पर भी दिया अपडेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:04 PM IST
सार
अजय देवगन ने बताया कि उनकी कई फिल्मों के सीक्वल पर काम चल रहा है। अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 के साथ-साथ दे दे प्यार दे 2 और रेड 2 की भी शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन कई सीक्वल फिल्म का हिस्सा हैं, जो आने वाले महीनों में रिलीज होंगे। इस समय अभिनेता 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय के पास कई अन्य प्रोजेक्ट भी हैं, जिस पर वे अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वे 'सन ऑफ सरदार 2', 'दे दे प्यार दे 2', 'शैतान 2' और 'तानाजी 2' पर काम कर रहे हैं। वहीं, अब अजय देवन ने अपनी इन फिल्मों पर दिलचस्प जानकारी साझा की है और बताया है कि इन सीक्वल पर काम कहां तक पहुंचा है।
2 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
अजय की फिल्मों के सीक्वल
अजय देवगन ने बताया कि सभी फिल्मों के सीक्वल पर काम चल रहा है। अजय देवगन सन ऑफ सरदार 2 के साथ-साथ दे दे प्यार दे 2 और रेड 2 की भी शूटिंग कर रहे हैं। रेड 2 को 21 फरवरी को रिलीज किया जाना है, जबकि दे दे प्यार दे 2 को 1 मई को रिलीज किया जाएगा। सन ऑफ सरदार 2 की अभी तक कोई रिलीज डेट तय नहीं हुई है, लेकिन इसके भी अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।
3 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
धमाल 4 पर काम कर रहे निर्माता
ऐसी खबरें थीं कि अजय धमाल 3 यानी टोटल धमाल के बाद धमाल 4 के लिए वापसी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, अजय ने इस बारे में भी जानकारी साझा की। अजय ने बताया कि वह एडवेंचर कॉमेडी का हिस्सा हैं और इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। वहीं, अजय देवगन ने 'तानाजी' के सीक्वल के बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn
'तानाजी' का सीक्वल भी आएगा
यह देखते हुए कि 'तानाजी: द अनसंग' वॉरियर भी एक बड़ी हिट थी, लोगों के मन में एक सवाल था कि क्या इसका सीक्वल होगा? अजय ने पुष्टि की कि निर्माता कुछ पर काम कर रहे हैं, इस प्रकार फिल्म के सीक्वल की ओर भी इशारा किया। इससे पहले रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त की भी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जल्द ही वे अजय देवगन के साथ 'गोलमाल 5' पर काम करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय देवगन की 'सिंघम अगेन'
इस बीच रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन सिनेमाघरों में चल रही है। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और सलमान खान भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर इसकी भिड़ंत अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन अभिनीत 'भूल भुलैया 3' से हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।