फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: अपनी छवि को पीआर की बनावट कहने पर बोलीं सारा, कहा- मैं असल जिंदगी में...

Fri, 18 Oct 2024 06:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 18 Oct 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sky Force actress Sara Ali Khan talk about allegation of curating her girl-next-door image by her PR
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

सारा अली खान हिंदी फिल्मों की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। वह इंडस्ट्री की उन चुनिंदा स्टार किड्स में से हैं, जो अक्सर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने कुछ फिल्मों में अपने अभिनय के लिए वाह-वाही भी बटोरी है। सारा ने साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म केदारनाथ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से अब तक अपने छह साल के अभिनय करियर में वह फिल्मों के अलावा उनके मस्तीभरे व्यवहार और  फैशन सेंस की वजह से भी उन्होंने काफी चर्चा बटोरी है। उनकी एक खास छवि बनी है, जिसे लेकर कई बार कहा जाता है कि ये उनकी पीआर टीम के द्वारा बनाई गई है। 

Sky Force actress Sara Ali Khan talk about allegation of curating her girl-next-door image by her PR
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

सारा, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी हैं। इस वजह से कई बार वो ट्रोलर्स के निशाने पर भी होती हैं, जो उन्हें नेपोटिज्म को लेकर ट्रोल करते हैं। हालांकि, हार्पर बाजार से बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने खुद का बचाव करते हुए अपनी छवि को लेकर कही जा रही बातों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी छवि कुछ भी हो सकती है, लेकिन ये पीआर द्वारा बनाई गई नहीं है। 

Sky Force actress Sara Ali Khan talk about allegation of curating her girl-next-door image by her PR
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

इस बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या ये एक सोचा-समझा फैसला था कि उन्हें काफी समान दिखाया जाए। इस पर जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपनी खास तरह की छवि बनाने की कोई कोशिश नहीं की है। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने कुछ लोगों की निराशा के लिए, खुद की छवि बनाने में कोई ऊर्जा खर्च की है। यह कुछ ऐसा है, जो मैं कैमरे के लिए करूंगी, जहां मैं किरदारों का निर्माण करती हूं। असल जिंदगी में मैं बस वही हूं, जो मैं हूं, फिर चाहे वो पांच जोड़ी शॉर्ट्स पहनकर जिम जाने वाली लड़की हो या एथलीजर पहनकर एयरपोर्ट जाने वाली।"
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की ज्वेलरी ने खींचा सभी का ध्यान, कीमत कर देगी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Sky Force actress Sara Ali Khan talk about allegation of curating her girl-next-door image by her PR
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @saraalikhan95

सारा ने इस दौरान अपने बचपन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उनका और उनके भाई इब्राहिम अली खान का पालन-पोषण लोगों की अपेक्षा से अलग तरीके से हुआ। उन्होंने कहा कि मां अमृता के साथ उनका बचपन सामान्य जीवन की तरह गुजरा। अभिनेत्री ने कहा,"हम वीडियो गेम खेलने या फूड कोर्ट में खाने के लिए मॉल जाते थे। यही वह जीवन है, जिसकी मैं बड़ी होकर आदी हो गई थी। आज, मैं अपने काम की सराहना करती हूं, लेकिन जब मैं काम नहीं कर रही होती हूं, तो जिम, कैफे, यात्रा करना पसंद करती हूं।मैं बस अपने व्यक्तित्व को बहुत गंभीरता से नहीं लेती और मैं वही करती हूं, जो मुझे अच्छा लगता है।"
Kajol: 18 साल की उम्र में ही एक्टिंग छोड़ने वाली थीं काजोल, शाहरुख खान की इस सलाह ने बदला करियर

विज्ञापन
Sky Force actress Sara Ali Khan talk about allegation of curating her girl-next-door image by her PR
सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@saraalikhan95

बता दें कि सारा आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मर्डर मुबारक' और 'ऐ वतन मेरे वतन में' नजर आई थीं। 'ऐ वतन मेरे वतन' में उनके अभिनय को फैंस ने काफी पसंद भी किया। इन दिनों सारा अपनी आगामी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों', 'स्काई फोर्स' और 'ईगल' को लेकर व्यस्त हैं। 
Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' की शूटिंग खत्म कर मुंबई लौटे अक्षय कुमार, एयरपोर्ट पर इस खास चीज को देख हो गए हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed