{"_id":"67b55188f5efc60626018ea1","slug":"soha-ali-khan-get-50-rupees-every-year-by-father-mansoor-ali-khan-one-telephone-in-delhi-house-2025-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Soha Ali Khan: सोहा अली खान को हर साल मिलते थे 50 रुपये, घर में था एक फोन, सुनाए बचपन के दिलचस्प किस्से","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Soha Ali Khan: सोहा अली खान को हर साल मिलते थे 50 रुपये, घर में था एक फोन, सुनाए बचपन के दिलचस्प किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 19 Feb 2025 09:05 AM IST
सार
अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने बचपन और माता-पिता से मिली परवरिश को लेकर बात की है। उन्होने बताया कि उनका बचपन बहुत अच्छा बीता लेकिन उन्हें हमेशा जमीन से जुड़ा रखा गया।
विज्ञापन
1 of 5
सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपने माता-पिता और उनसे मिली परवरिश को लेकर बात की है। सोहा ने बताया कि वे भले ही बहुत पैसे वाले थे, लेकिन उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें जमीन से जुड़ा रखा। सोहा ने कहा कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी हमेशा ऐसे दिखाते थे, जैसे परिवार में आर्थिक रूप से कुछ परेशानी चल रही है। वे हमेशा पेट्रोल और बिजली के दामों को लेकर सोचते रहते थे।
2 of 5
सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिजली बिल को लेकर पिता ने दी हिदायत
क्विजिटोक पॉडकास्ट से बात करते हुए सोहा अली खान ने कहा, उनका बचपन बहुत अच्छा बीता लेकिन उनके माता-पिता ने ये सुनिश्चित किया कि हम सभी भाई-बहन पैसों की कीमत को समझें। वे हमेशा लाइट बंद करने का ध्यान रखते थे।
3 of 5
शर्मिला टैगोर-सोहा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
घर में था एक फोन
सोहा अली खान ने बताया कि उनके घर में एक ही टेलीफोन था। सोहा ने बातचीत में बताया कि उस एक फोन से बात करा भी मुश्किल होता था। अक्सर बहन सबा फोन लेकर एक कमरे में बैठ जाती थीं। उन्होंने कहा कि पापा दिनभर फोन के पास बैठे रहते थे। रात में वे फोन पर ताला लगा देते थे, इससे हम किसी को फोन नहीं लगा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @sakpataudi
हर साल मिलते थे 50 रुपये
सोहा अली खान ने बताया कि उन्हें हर साल 50 रुपये मिलते थे। सोहा ने कहा कि उनके पिता ने उनसे कहा कि अभी 500 रुपये ले लो या हर साल 50 रुपये लेना। इस तरह सोहा ने अपने पिता से रुपयों की बचत करना सीखा। उनकी मां शर्मिला टैगोर नियमित रूप से खर्चों पर नजर रखने और परिवार के बजट को नियंत्रित रखने के लिए रसोइए के साथ भी बैठती थीं। सोहा ने कहा कि वे बचपन से बहुत लाड़ प्यार में पली लेकिन हमेशा उन्हें जमीन से जोड़कर रखा गया।
विज्ञापन
5 of 5
सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिल्ली में बीता सोहा का बचपन
सोहा ने कहा, हम सभी दिल्ली में सेना भवन के सामने घर में रहती थीं। उनका बचपन बहुत ही शानदार बीता, सोहा ने कहा कि जब हमारा घर हमसे छिन गया, तब हमें पता चला कि हम कितनी लग्जरी लाइफ जी रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।