Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Somy Ali sustained injuries after being attacked while attempting to rescue a victim of human trafficking
{"_id":"6735775eca4ff816e80c2879","slug":"somy-ali-sustained-injuries-after-being-attacked-while-attempting-to-rescue-a-victim-of-human-trafficking-2024-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Somy Ali: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड पर हुआ हमला, दर्द में कराह रही हैं अभिनेत्री, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Somy Ali: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड पर हुआ हमला, दर्द में कराह रही हैं अभिनेत्री, जानें क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 14 Nov 2024 09:36 AM IST
सार
अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता सोमी अली ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि मानव तस्करी के शिकार को बचाने की कोशिश करते समय हमला किए जाने के बाद चोटें आईं। उन्होंने बताया कि तस्करों ने उनके हाथ को मरोड़ दिया, जिसके कारण उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
1 of 5
सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और पूर्व अभिनेत्री सोमी अली अपने बेबाक बयानों और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में सोमी अली ने खुलासा किया है कि मानव तस्करी की शिकार महिला को बचाने के दौरान हाथ में फ्रैक्चर हुआ और कई चोटें आईं। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा है।
2 of 5
सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
पीड़िता को बचाने में आई हाथ में चोट
अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता सोमी अली ने हाल ही में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि मानव तस्करी के शिकार को बचाने की कोशिश करते समय हमला किए जाने के बाद चोटें आईं। उन्होंने बताया कि तस्करों ने उनके हाथ को मरोड़ दिया, जिसके कारण उनके हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत दर्द में हूं और बिस्तर पर पड़ी हूं।"
3 of 5
सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह है पूरा मामला
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ठीक होने में छह से आठ हफ्ते लगेंगे। सोमी ने घटना के बारे में खुलासा करते हुए बताया, "मैं पुलिस के साथ मिलकर पीड़ितों को बचाने की कोशिश करती हूं। मुझे अपनी कार से निकलने तक की परमिशन नहीं है। तब तक जब तक वह लोग पीड़िता को घर से बाहर न निकाल दें। मेरा इस बार का यह अनुभव काफी अलग था क्योंकि हम सभी लोग तस्करों का इंतजार कर रहे थे। पीड़िता को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
सोमी ने बताई पूरी कहानी
सोमी ने आगे कहा, "जब मैं पीड़िता को बचाने के लिए अपनी कार ने निकली तो अचानक तस्कर आ गए, उनमें से एक ने मेरा बायां हाथ पकड़ लिया और उसे इस तरह से मोड़ दिया कि मैं दर्द में चीखने लगी। भगवान का शुक्र है कि इससे मुझे सिर्फ हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ, लेकिन मैं बहुत दर्द में हूं और बिस्तर पर पड़ी हूं।"
विज्ञापन
5 of 5
सोमी अली
- फोटो : इंस्टाग्राम @realsomyali
साझा किया हेल्थ अपडेट
अपना हेल्थ अपडेट देते हुए सोमी ने कहा, "डॉक्टर्स ने कहा है कि मुझ पूरी तरह से ठीक होने में छह से आठ हफ्ते लगेंगे। मेरी बाई काई कलाई चोट के कारण काफी सूज गई है। मैं हाथ हिला भी नहीं पा रही हूं। कुछ हफ्ते मुझे इसी तरह प्लास्टर लगाकर रहना पड़ेगा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।