फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonakshi-Zaheer Wedding: पूनम ढिल्लों को मिला सोनाक्षी-जहीर की शादी का कार्ड, पर दूल्हे को दे डाली ये चेतावनी

Fri, 14 Jun 2024 10:10 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Jun 2024 10:10 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding poonam Dhillon got invitation card warned groom to keep bride happy
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, पूनम ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं जोरों शोरों से उनकी शादी की चर्चाएं बॉलीवुड जगत के साथ-साथ प्रशंसकों के बीच भी फैली हुई है। वहीं इस बीच दिग्गज अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने पुष्टि की है कि उन्हें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का निमंत्रण मिला है। हाल ही में दिए साक्षात्कार में उन्होंने कपल को अपना आशीर्वाद दिया और जहीर को एक सलाह दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को मुंबई में शादी करेंगे। कुछ दिन पहले उनका ऑडियो आमंत्रण लीक हो गया था और वायरल हो गया था।

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding poonam Dhillon got invitation card warned groom to keep bride happy
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

कपल अब अपनी शादी का निमंत्रण अपनी खास दोस्तों और करीबियों को भेज रहे हैं। वहीं निमंत्रण अभिनेत्री पूनम ढिल्लों को भी मिला है। पूनम ढिल्लों ने कहा, 'मैं सोनाक्षी को शुभकामनाएं देती हूं। बहुत प्यारा निमंत्रण भेजा है उन्होंने। मैं उन्हें तब से जानती हूं, जब वे छोटी बच्ची थीं, उनकी पूरी यात्रा देखी है तो भगवान करे वे बहुत खुश रहे। वे एक प्यारी, गर्म, बहुत प्यारी लड़की है, इसलिए मैं उसे सारी खुशियों और आनंद की कामना करती हूं।'

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding poonam Dhillon got invitation card warned groom to keep bride happy
पूनम ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

उन्होंने मजाकिया अंदाज में जहीर को चेतावनी देते हुए कहा, 'कृपया उन्हें खुश रखना जहीर, याद रखना, बहुत प्यारी बच्ची है, हम सभी के लिए बहुत अनमोल है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी का निमंत्रण ऑनलाइन लीक होने के कुछ घंटों बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी बेटी की शादी के दिन के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न ने स्पष्ट किया कि वे न तो उनकी शादी की खबर की पुष्टि कर रहे हैं और न ही खंडन कर रहे हैं। हालांकि, अगर और जब ऐसा होता है तो वे पिता के रूप में खुश होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे वे किसी से भी शादी करना चाहे, परिवार उनके फैसले का समर्थन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding poonam Dhillon got invitation card warned groom to keep bride happy
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@shatrughansinhaofficial

शत्रुघ्न ने कहा था कि मैं न तो उनकी शादी की खबर की पुष्टि कर रहा हूं और न ही खंडन। समय ही बताएगा। उन्हें हमेशा मेरा आशीर्वाद मिलेगा। सोनाक्षी मरी आंखों का तारा है। वह मेरी इकलौती बेटी है और मेरे बहुत करीब है। मैं एक गौरवान्वित पिता हूं, क्योंकि पिछले कुछ सालों में वह एक अभिनेत्री के तौर पर भी उभरी हैं। लुटेरे से लेकर दहाड़ और अब हीरामंडी तक, उन्होंने एक शानदार अभिनेत्री होने का प्रमाण दिया है।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal wedding poonam Dhillon got invitation card warned groom to keep bride happy
शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम

शत्रुघ्न ने आगे कहा कि अगर मेरी बेटी शादी कर रही है तो मैं उसे अपना आशीर्वाद दूंगा और उसके फैसले और पसंद का समर्थन करूंगा। सोनाक्षी को अपना साथी चुनने का अधिकार है और मैं उसकी शादी के दिन सबसे खुश पिता बनूंगा। मैं हमेशा उसके लिए शुभकामनाएं दूंगा, एक ही तो बेटी है मेरी। वहीं सोनाक्षी और जहीर की शादी का कार्ड भी वायरल हो रहा है, जिसमें शादी से जुड़ी जानकारियां लिखी हुई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed