सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई। इस शादी में उनके दोनों भाई लव और कुश शामिल नहीं हुए। एक निजी समारोह में संपन्न हुई शादी में सोनाक्षी के माता-पिता उपस्थित रहे लेकिन दोनों भाई किसी रस्म में नजर नहीं आए। इसके बाद से ऐसी खबरें हैं कि सोनाक्षी और उनके भाईयों के रिश्तों में दरार आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों भाई जहीर से शादी करने के सोनाक्षी के फैसले से नाखुश हैं। शादी के बाद सोनाक्षी और उनके भाईयों को साथ नहीं देखा गया है। यहां तक कि भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन भी इन्होंने साथ में नहीं मनाया है।
Sonakshi Sinha: क्या रक्षाबंधन पर भी नहीं सुलझी सोनाक्षी और भाईयों के बीच तकरार? फीका रहा भाई-बहन का त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनाक्षी की शादी के बाद सिन्हा परिवार में छिड़ी 'महाभारत' थमने का नाम नहीं ले रही है। सोनाक्षी के फैंस को लग रहा था कि अपने भाईयों से खराब हुए उनके रिश्ते रक्षाबंधन के त्योहार पर शायद ठीक हो जाएं। लेकिन, फैंस की उम्मीदों पर लगता है पानी फिर गया है। सोनाक्षी इस वक्त जहीर इकबाल के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर तस्वीरें साझा की हैं।
Angry Young Men: 'खाने-पहनने को कुछ नहीं था, स्टेशन पर सोते थे', शुरुआती दिनों को याद कर भावुक हुए जावेद अख्तर
रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार लगता है सोनाक्षी ने अपने भाईयों के कलाई पर स्नेह का धागा नहीं बांधा है। उनके भाई की कलाई सूनी रह गई है। लव सिन्हा ने रक्षाबंधन के दिन सोशल मीडिया स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया। हालांकि, इसमें सिर्फ वे अपने फैंस को त्योहार की मुबारकबाद देते ही दिखे। न तो सोनाक्षी के साथ उनकी कोई तस्वीर नजर आई न ही खुद उनकी अपनी तस्वीर ही दिखी। लव ने सोनाक्षी की कोई थ्रोबैक तस्वीर लगानी भी जरुरी नहीं समझी।

सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ न्यूयॉर्क की सैर पर निकली हैं। अभिनेत्री वहां हनीमून मना रही हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई तस्वीरों में सोनाक्षी जहीर के कंधे पर सिर रखकर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीर में समुद्र का खूबसूरत नजारा कैद है। एक तस्वीर में दोनों साथ में खाना खाते नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी तस्वीर क्लिक करा रही हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है।
सिन्हा परिवार में आई यह कड़वाहट दूर होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ दोनों भाई सोनाक्षी से नाता तोड़कर बैठे हैं, वहीं इस वक्त उनके पति जहीर अपनी नई-नवेली दुल्हन का भरपूर साथ दे रहे हैं। मालूम हो कि सोनाक्षी और जहीर इसी साल जून में शादी के बंधन में बंधे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते नजर आते हैं।
Angry Young Men Screening: 'एंग्री यंग मैन' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, नजर आईं कई बड़ी हस्तियां

कमेंट
कमेंट X