{"_id":"674331bc440c7dfe5906ebb2","slug":"sonakshi-sinha-revealed-casting-process-of-dabangg-movie-of-salman-khan-says-it-feel-like-arrange-marriage-2024-11-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonakshi Sinha: ‘दबंग’ की कास्टिंग सोनाक्षी के लिए अरेंज मैरिज जैसी रही, जानें कैसे हुई कास्टिंग?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sonakshi Sinha: ‘दबंग’ की कास्टिंग सोनाक्षी के लिए अरेंज मैरिज जैसी रही, जानें कैसे हुई कास्टिंग?
Sun, 24 Nov 2024 07:32 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:32 PM IST
सार
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘दबंग’ में अपनी कास्टिंग प्रक्रिया को लेकर खुलासा किया। अभिनेत्री के इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
दबंग
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वर्ष 2010 में आई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म की सफलता के बाद सोनाक्षी ने कई फिल्में की और सराहनाएं प्राप्त की। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने खुलासा किया कि इस फिल्म के लिए वह कैसे कास्ट की गई थीं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
दबंग में सोनाक्षी कैसे हुईं कास्ट
पॉडकास्ट ‘व्हाट वीमेन वांट सीजन 5’ में करीना कपूर से बात करते हुए, सोनाक्षी ने साझा किया, "दबंग बस हो गई। सलमान खान और अरबाज खान ने मुझे अमृता अरोड़ा की शादी में देखा। मैंने उस समय अपना सारा वजन कम कर लिया था। उन्होंने मुझसे कहा कि वह कुछ लिख रहे हैं और उन्हें लगा कि मैं इस भूमिका के लिए एकदम सही हूँ। मैंने उन्हें कभी गंभीरता से नहीं लिया। फिर, वह स्क्रिप्ट सुनाने के लिए मेरे घर आए। मेरा पूरा परिवार बैठकर सुनता रहा। उन्होंने सिर हिलाया, हाथ मिलाया और चले गए।”
Bigg Boss 18: ईशा के भाई ने अविनाश से रिश्ते को लेकर दिया बयान, बोले-दोनों का रिश्ता बहुत पाक साफ है

- फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
अरेंज मैरिज जैसी लगी फिल्म
अभिनेत्री ने आगे कहा, इसके बाद मैं ‘दबंग’ के सेट पर थी। यह एक अरेंज मैरिज जैसा लगा, लेकिन एक बार जब मैं सेट पर पहुंची तो मुझे एहसास हुआ कि मैं यह करना चाहती हूं और तब से मैं यही कर रही हूं।"

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisona
सोनाक्षी से बिना पूछे फिल्म में किया कास्ट
पीटीआई के साथ पहले की बातचीत में सोनाक्षी सिंह ने दबंग के लिए कास्टिंग प्रक्रिया को अचानक और अप्रत्याशित बताया। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बहुत अचानक हुआ। मैं फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थी; मैं एक ओवरवेट किशोरी थी जिसने अभी-अभी अपना वजन कम किया था। किसी ने वास्तव में मुझसे नहीं पूछा कि क्या मैं फिल्म करना चाहती हूं। मुझे बस इतना बताया गया कि मैं यह कर रही हूं।"

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
काम शुरू करने के बाद नहीं रुकी अभिनेत्री
अभिनेत्री ने आगे कहा, "सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। एक बार जब मैंने काम करना शुरू किया, तो मैं रूकी नहीं। मेरे पास इस बात पर विचार करने का कोई समय नहीं था कि मुझे चीजों को एक निश्चित तरीके से करना चाहिए या नहीं। बदलाव इतना स्वाभाविक था, ऐसा लगा जैसे यह होना ही था।" हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पक एक स्टोरी साझा की जिसमें वह अपने पति जहीर के साथ शादी के पांच महीने पूरे होने का जश्न इटली में मना रही हैं। वह अक्सर अपने पति के साथ बिताए गए पलों को प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं।
Bigg Boss 18: क्या करण वीर मेहरा से जलते हैं रजत दलाल? निर्माताओं ने जारी किया शो का नया प्रोमो