सब्सक्राइब करें

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को लगी शनि की साढ़े साती, तृप्ति की एंट्री होते ही सूरज की फिल्म से भी छुट्टी

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Dec 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Sooraj Barjatya opts for Ayushmann Khurrana in place of kartik Aaryan for next film on iconic character prem
सूरज बड़जात्या, तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘अर्जुन उस्तरा’ से बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद खबर आ रही है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन की राजश्री प्रोडक्शन्स के साथ प्रस्तावित फिल्म से भी उनकी छुट्टी हो गई है। फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की विफलता के बाद ये दूसरी बड़ी फिल्म है जिससे कार्तिक को निकाला गया है। खबर ये भी है कि टी सीरीज की हिट फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया 4’ के लिए एक ऐसी कहानी तलाशी जा रही है जिसमें किसी नए हीरो की एंट्री इस फ्रेंचाइजी में कराई जा सके।


 

Bhool Bhulaiyaa 4: अक्षय के बाद अब कार्तिक आर्यन की होगी ‘भूल भुलैया’ से छुट्टी? समानांतर कहानी पर चल रहा काम

 

Trending Videos
Sooraj Barjatya opts for Ayushmann Khurrana in place of kartik Aaryan for next film on iconic character prem
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजश्री प्रोडक्शन्स की प्रेम कहानियों का किरदार ‘प्रेम’ हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय औऱ चर्चित किरदार रहा है। फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के बाद से राजश्री का प्रेम बड़े परदे से गायब है। हिंदी सिनेमा में फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से इस प्रेम को लाने वाले लेखक-निर्देशक सूरज बड़जात्या भी जानते हैं कि इस किरदार की बड़े परदे पर वापसी के लिए उनके प्रशंसक और शुभचिंतक दोनों बेताब हैं। ‘अमर उजाला’ से एक मुलाकात में सूरज ने अभी हाल ही में बताया था, ‘मैं ये कह सकता हूं कि प्रेम की वापसी पर काम शुरू हो चुका है और ये भी बता सकता हूं कि हिंदी सिनेमा को नया प्रेम भी जल्द ही दिखने वाला है।’
 

Kartik Aaryan: कार्तिक-समीर की जोड़ी का करण जौहर से दोस्ताना, बिना हीरोइन के घोषित की ये प्रेम कथा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooraj Barjatya opts for Ayushmann Khurrana in place of kartik Aaryan for next film on iconic character prem
मैंने प्यार किया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्मों में सलमान खान ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बाद ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में प्रेम के किरदार निभाए हैं। ऋतिक रोशन और अभिषेक बच्चन एक साथ फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ में प्रेम बन चुके हैं। शाहिद कपूर ने ये किरदार करने का मौका फिल्म ‘विवाह’ में पाया जबकि सोनू सूद राजश्री की ही फिल्म ‘एक विवाह ऐसा भी’ में प्रेम बने। 
 

Kartik Aaryan: इफ्फी का न्योता आते ही कार्तिक की टीम ने मांगे 10 लोगों के टिकट, इंकार पर रचा बर्थडे का ड्रामा

 

Sooraj Barjatya opts for Ayushmann Khurrana in place of kartik Aaryan for next film on iconic character prem
प्रेम रतन धन पायो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ के बाद राजश्री की चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘हम दोनों’ से सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश भी निर्देशक बन गए और इसी फिल्म से सनी देओल के बेटे राजवीर की भी बतौर अभिनेता बोहनी हो गई। खूब चर्चाएं रही हैं कि राजश्री की अगली फिल्म से सलमान खान की छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह कार्तिक आर्यन ने ले ली है। लेकिन, साल खत्म होते होते अब ये खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन को भी राजश्री ने इस फिल्म से निकाल दिया है और उनकी जगह आयुष्मान खुराना ने ले ली है।

विज्ञापन
Sooraj Barjatya opts for Ayushmann Khurrana in place of kartik Aaryan for next film on iconic character prem
तृप्ति डिमरी, कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते दो दिन से मुंबई में राजश्री की अगली फिल्म की हीरोइन के लिए चल रही तलाश पर खूब जानकारियां आ रही हैं। कोई कहता है कि इस फिल्म की हीरोइन तृप्ति डिमरी फाइनल हो चुकी हैं तो दूसरे सूत्र इसके लिए सारा अली खान का नाम ले रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि तृप्ति डिमरी पर राजश्री प्रोडक्शन्स फिदा है और उनके किरदार व कॉस्ट्यूम पर काम तक शुरू हो चुका है। इस ताजा डेवलपमेंट में पेंच भी तृप्ति ने ही फंसाया है। कार्तिक और उनकी अदावत फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज के पहले से ही सामने आने लगी थी और अब जाकर तृप्ति ने अपना तुरुप का पत्ता बिसात पर फेंका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed