फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Actor Yash: पैन इंडिया स्टार यश की आगामी फिल्में, प्रशंसकों को है इन फिल्मों की रिलीज का इंतजार

Wed, 03 Jul 2024 05:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 03 Jul 2024 05:17 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार यश की कई फिल्में इस साल 2024-2025 में रिलीज होने वाली हैं। इन सभी फिल्मों को देखने के लिए यश के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। यश की आने वाली फिल्मों में 'टॉक्सिक', 'केजीएफ 3' और 'गुगली 2' के अलावा भी कई अन्य फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
South Actor Yash Best Movies Toxic kGF 3 Ramayan Googly 2
एक्टर यश - फोटो : इंस्टाग्राम
साउथ सुपरस्टार यश की कई फिल्में इस साल 2024-2025 में रिलीज होने वाली हैं। इन सभी फिल्मों को देखने के लिए यश के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। यश की आने वाली फिल्मों में 'टॉक्सिक', 'केजीएफ 3' और 'गुगली 2' के अलावा भी कई अन्य फिल्में शामिल हैं।
South Actor Yash Best Movies Toxic kGF 3 Ramayan Googly 2
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ के मशहूर सुपरस्टार यश एक बार फिर एक्शन-क्राइम गैंगस्टर फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास और निर्माता लोहित एन के करेंगे। फिल्म निर्माता गीतू मोहनदास ने यश के साथ अपनी आगामी कन्नड़ फिल्म का एलान करके हलचल मचा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'टॉक्सिक' में ड्रग माफिया की कहानी को दिखाया जाएगा। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के अलावा टोविनो थॉमस और अभिनेत्री संयुक्ता भी नजर आ सकती हैं। मलयालम इंडस्ट्री की अभिनेत्री-निर्देशक गीतू मोहनदास ने खुलासा किया है कि यह एक "गैंगस्टर" फिल्म होगी।
 
South Actor Yash Best Movies Toxic kGF 3 Ramayan Googly 2
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
'केजिएफ' और 'केजिएफ 2' की सफलता के बाद 'केजीएफ 3' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'केजीएफ 2' 2025 के आखिर में रिलीज होगी। प्रशांत नील ने प्रोडक्सन हाउस होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर साल 2018 में 'केजीएफ' फिल्म बनाई थी। इसके बाद वो 'केजीएफ 2' लेकर आए और अब फैंस को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है, लेकिन ये फिल्म बनने में काफी वक्त लगने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
South Actor Yash Best Movies Toxic kGF 3 Ramayan Googly 2
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ चैप्टर 2' के बाद इसका तीसरा पार्ट 'केजीएफ 3' आना तय है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''इसकी स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और वो इसके साथ आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।'' इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।
विज्ञापन
South Actor Yash Best Movies Toxic kGF 3 Ramayan Googly 2
एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर जानकारी आती रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म में रणबीर कपूर राम और यश रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं साउथ अभिनेत्री साई पल्लवी सीता माता के किरदार में नजर आएंगी। यश रावण के रोल के लिए असली सोने के आउटफिट पहनने वाले हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed