फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwaryaa Rajinikanth: नए प्रोजेक्ट पर जुटीं ऐश्वर्या रजनीकांत, फिल्म में नजर आ सकते हैं यह अभिनेता

Thu, 29 Feb 2024 05:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
after lal salaam director Aishwaryaa Rajinikanth ready to statrt next project may collaborate with Siddharth
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी फिल्म लाल सलाम हाल ही में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से उन्होंने बतौर निर्देशक कॉलीवुड में नौ साल बाद वापसी की है।  हालांकि, रजनीकांत के एक्सटेंडेड कैमियो के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस बीच, अब उनके एक नए प्रोजेक्ट के लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। 


Anant Radhika Wedding: जामनगर पहुंचीं अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग फंक्शन की ड्रेस, इस डिजाइनर ने की हैं तैयार

after lal salaam director Aishwaryaa Rajinikanth ready to statrt next project may collaborate with Siddharth
ऐश्वर्या रजनीकांत - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब अपने अगली फिल्म पर काम शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बताया जा रहा है कि उनकी इस फिल्म में अभिनेता सिद्धार्थ नजर आ सकते हैं। 

after lal salaam director Aishwaryaa Rajinikanth ready to statrt next project may collaborate with Siddharth
सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम

एक रिपोर्ट के दावों की मानें तो निर्दशक ने अभिनेता को फिल्म का वन लाइनर बताया है, जो सिद्धार्थ काफी पसंंद आया है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्म की स्क्रिप्ट अगर अच्छी लगी तो इस फिल्म में सिद्धार्थ इसमें अहम किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
after lal salaam director Aishwaryaa Rajinikanth ready to statrt next project may collaborate with Siddharth
सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम

ऐश्वर्या की पिछली रिलीज फिल्म 'लाल सलाम' की बात करें तो यह एक पॉलिटिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में विक्रांत और विष्णु विशाल लीड रोल में दिखे थे। इसमें रजनीकांत और कपिल देव ने कैमियो रोल निभाया था। इसका संगीत मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान  ने तैयार किया गया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। 

विज्ञापन
after lal salaam director Aishwaryaa Rajinikanth ready to statrt next project may collaborate with Siddharth
सिद्धार्थ - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, सिद्धार्थ आखिरी बार तमिल फिल्म 'चिट्ठा' में नजर आए थे। फिलहाल वे  कल्ट क्लासिक तमिल फिल्म 'इंडियन' के सीक्वल में अपने हिस्से की शूटिंग कर रहे हैं। शंकर के निर्देशन में बन रही इस  फिल्म में कमल हासन भूमिका में हैं। उनके अलावा सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर और काजल अग्रवाल भी फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगे।  फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
Phir Aayi Haseen Dilruba Teaser: 'रानी की कहानी में प्यार और पागलपन, दोनों अभी बाकी हैं', तापसी ने लूटी महफिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed