{"_id":"6527f28865d571da620d9fe7","slug":"after-salaar-actor-prabhas-shivarajkumar-to-join-vishnu-manchu-kannappa-read-details-here-2023-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kannappa: प्रभास के बाद कन्नप्पा में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, यहां जानें फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kannappa: प्रभास के बाद कन्नप्पा में हुई इस सुपरस्टार की एंट्री, यहां जानें फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट
तेलुगु स्टार विष्णु मंचू की फिल्म कन्नप्पा को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिलहाल इसकी शूटिंग न्यूजीलैंड में जोर शोर से चल रही है। फिल्म की स्टारकास्ट दिन पर दिन दिलचस्प होती चली जा रही है। हाल ही में यह जानकारी सामने आई थी कि प्रभास और मोहनलाल को फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। अब फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है।
कहा जा रहा है कि कन्नड़ सुपरस्टार शिवाराजकुमार टीम में शामिल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें एक कैमियो भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। विष्णु मंचू ने अपने पेज पर इस खबर पर प्रतिक्रिया देकर परोक्ष रूप से इसकी पुष्टि की। उन्होंने लिखा, "हर हर महादेव।"
3 of 5
विष्णु मंचू
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी पारुचुरी गोपालकृष्ण, बुर्रा साई माधव और थोटा प्रसाद ने लिखी है। फिल्म में संगीत मणि शर्मा और स्टीफन का है। इसका निर्माण एवा एंटरटेनमेंट और 24 फ्रेम्स फैक्ट्री के बैनर तले किया जा रहा है। बता दें कि नूपुर सेनन को पहले फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विष्णु मंचू
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अब वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। तारीखों के टकराव के कारण वह इस फिल्म से बाहर हो चुकी हैं। विष्णु मांचू 'कन्नप्पा' के प्रति अपने जुनून के बारे में मुखर रहे थे। 21 अगस्त 2023 को फिल्म का पूजा समारोह श्री कालहस्ती मंदिर में आयोजित किया गया था। फिलहाल शूटिंग तेजी से चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।