फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thunivu: दमदार एक्शन से भरपूर अजित कुमार की थुनिवु का ट्रेलर रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर विजय की वारिसु से होगी टक्कर

Sat, 31 Dec 2022 11:36 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 31 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ajith Kumar Film Thunivu Trailer Release Ready to Clash with Thalapathy Vijay Varisu
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार ने नए साल की पूर्व संध्या पर अपने प्रशंसकों को बेहतरीन सरप्राइज दिया है। उनकी आगामी फिल्म 'थुनिवु' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। एक्शन से भरपूर यह ट्रेलर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस शानदार ट्रेलर के बाद अब यह साफ हो चुका है कि अजित कुमार इस फिल्म से अपने एक्शन से बड़े पर्दे पर आग लगाते नजर आएंगे।


Neil Nitin Mukesh: फैट से फिट हुए नील नितिन मुकेश, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे हैरान

Ajith Kumar Film Thunivu Trailer Release Ready to Clash with Thalapathy Vijay Varisu
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु को ट्रेलर आने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "माई गॉड इज बैक टू द गेम", एक अन्य ने लिखा, "ओएमजी कभी नहीं सोचा था कि हम थाला को फिर से इस तरह देख सकते हैं, थैंक्यू विनोथ।" इसके अलावा बहुत से यूजर्स कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
Dipika Kakkar: दीपिका कक्कड़ को मिला न्यू ईयर का शानदार तोहफा, पति शोएब इब्राहिम ने गिफ्ट की ये लग्जूरियस कार

Ajith Kumar Film Thunivu Trailer Release Ready to Clash with Thalapathy Vijay Varisu
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 30 दिसंबर को निर्माताओं ने 'थुनिवु' का एक नया पोस्टर जारी किया था, जिसमें अजित कुमार का लुक देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई थी। पोस्टर में अजित को सफेद दाढ़ी, धूप का चश्मा और सफेद शर्ट पहने देखा जा सकता है। इसमें अभिनेता को बंदूक से फायरिंग करते हुए दिखाया गया है, जबकि बैकग्राउंड में बहुत सारा धुआं  दिख रहा है। 
Tripti Dimri: अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिलेशन?

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajith Kumar Film Thunivu Trailer Release Ready to Clash with Thalapathy Vijay Varisu
थुनिवु - फोटो : सोशल मीडिया

थुनिवु में अजित कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जबकि मंजू वारियर, समुथिरकानी, ममथी चारी और सिबी भुवना चंद्रन सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। एच विनोथ ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जबकि बोनी कपूर ने फिल्म का निर्माण किया है। गौरतलब है कि बड़े पर्दे पर अजित कुमार की थुनिवु का मुकाबला थलपति विजय और रश्मिका मंदाना-स्टारर वारिसु के होगा। कहा जा रहा है कि प्रशंसकों को बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे बड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। थुनिवु और वरिसु दोनों 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में उतरेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed